सुल्तानपुर में आस्था का अनोखा संगम, इस अमृत कुंड में समाहित है सात नदियों का जल
Sultanpur Amrit Kund: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. जहां नंदगांव में एक विशेष अमृत कुंड का निर्माण किया गया है. इस कुंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भारत की सात पवित्र नदियों गंगा, यमुना, नर्मदा, कावेरी सहित अन्य नदियों का जल एकत्र किया गया है. मान्यता है कि एक ही स्थान पर सात नदियों का जल मिलना सौभाग्य का प्रतीक है. इसलिए श्रद्धालु यहां स्नान के बजाय कुंड का जल अपने ऊपर छिड़कते है. कुंड के चारों ओर नवग्रह वाटिका विकसित की गई है. जहां प्रत्येक ग्रह से जुड़े पौधे लगाए गए हैं. प्रतिदिन शाम को यहां गंगा आरती होती है. यह अमृत कुंड सुल्तानपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित है.