अकेला फूल दवा की दुकान, हृदय रोग से लेकर कई बड़ी बीमारियों के इलाज में कारगर
Last Updated:
गुड़हल का फूल सुंदर और औषधीय गुणों से भरपूर होता है. यह बालों,खून की कमी, मुंह के छाले, कब्ज, बुखार और हृदय रोगों में फायदेमंद है।यह फूल कई देवी-देवताओं का भी प्रिय हैगुड़हल को आयुर्वेद में जपा नाम से भी जाना जाता है. बालों में होने वाली समस्याओं के लिए यह फायदेमंद होता है.
जहां एक और हिंदू धर्म में पूजा करने के दौरान फूलों का प्रयोग किया जाता है. वहीं दूसरी ओर गुड़हल का फूल हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. गुड़हल सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह शरीर की कई बीमारियों में औषधि की तरह काम करता है.

गुड़हल का फूल में एंटीऑक्सीडेंट और मूत्रवर्धक गुण होते हैं जो रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं.

आयुर्वेदाचार्य देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुड़हल को “जपा पुष्प” के नाम से जाना जाता है. वजन घटाने और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार साबित होता है.

शरीर में आयरन की कमी है. तो आप इसकी कलियों को पीसकर इसके रस का नियमित रूप से सेवन करें.

गुड़हल का फूल नैचुरल तौर पर स्किन की समस्याओं को आसानी से दूर करता है. साथ ही बालों में होने वाली समस्याओं के लिए यह फायदेमंद होता है. इसके फूलों की लुगदी बनाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है.

गर्मियों के मौसम में गुड़हल के फूलों से बने शर्बत को पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है. गुड़हल के फूलों को मिश्री के साथ मिलाकर शर्बत बनाना चाहिए

गुलहड़ का फूल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि पाचन तंत्र को मजबूत करता है. अल्सर और पेट की समस्या से छुटकारा दिलाता है.

गुड़हल की पत्तियों का उपयोग दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. गुड़हल की छाल का उपयोग बुखार और सर्दी को दूर करने के लिए किया जाता है.