अखिलेश क्यों बोलने लगे इस बार यूपी में हैंडल छोड़कर समाजवादी चलाएंगे साइकिल?
Akhilesh Yadav UP Chunav 2027 : यूपी चुनाव की आहट अभी से ही लखनऊ में सुनाई देने लगी है. मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया है, जिससे यूपी की सियासत गरमा सकती है. लखनऊ की हाई-प्रोफाइल सरोजनीनगर सीट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ‘हैंडल छोड़कर साइकिल चलाने’ का बयान दिया है. बता दें कि इस सीट पर बीजेपी के मौजूदा विधायक और ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह हैं. राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह नोएडा की पुलिस कमिश्नर हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस मजबूत गढ़ को ढहाने के लिए अखिलेश किसको मैदान में उतराने वाले हैं?
Source link