अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव के बीच क्या हुआ? अब मथुरा के संत ने किया हमला, जो बोला हो गया वायरल

0
अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव के बीच क्या हुआ? अब मथुरा के संत ने किया हमला, जो बोला हो गया वायरल


Last Updated:

Aniruddhacharya Akhilesh Yadav Controversy: अखिलेश यादव और पंडित अनिरुद्धाचार्य के बीच जमकर सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है. मथुरा के संत ने अखिलेश यादव पर हमला बोल्ते हुए कहा कि वो मुसलमानों से नहीं कहेंगे आपका…और पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने दिया अखिलेश को जवाब.

मथुरा. सपा नेता अखिलेश यादव और मथुरा-वृंदावन के संत अनिरुद्धाचार्य के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें अखिलेश यादव अनिरुद्धाचार्य को कहते दिख रहे हैं कि आगे से कभी किसी को शूद्र मत कहना, आपका रास्ता अलग, हमारा रास्ता अलग. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई. वहीं अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मेरे से कहते हैं आपका रास्ता अलग हमारा रास्ता अलग, क्योंकि मैंने उनके पूछे गए प्रश्न का उनके मन मुताबिक उत्तर नहीं दिया. मैंने वही उत्तर दिया जो सत्य है. सोचिए वो नेता हमसे कह रहे तुम्हारा रास्ता अलग हमारा रास्ता अलग, वो मुसलमानों से नहीं कहते तुम्हारा रास्ता अलग हमारा रास्ता अलग, उनसे वो कहते हैं जो तुम्हारा रास्ता वही हमारा रास्ता. सोचिए जब राजाओं के अंदर ऐसा द्वेष है तो इन राजाओं से इन देश का कैसे कल्याण होगा ये प्रजा की कैसे सेवा करेंगे.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव के बीच क्या हुआ? अब मथुरा के संत ने किया हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *