अपर्णा और अखिलेश यादव के बीच क्‍या हुई सीक्रेट बातचीत? परिवार भी रहा बाहर

0
अपर्णा और अखिलेश यादव के बीच क्‍या हुई सीक्रेट बातचीत? परिवार भी रहा बाहर


Last Updated:

Akhilesh Yadav Aparna Yadav Meeting: अखिलेश यादव के सौतेले भाई 38 वर्षीय प्रतीक यादव के अचानक निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. लखनऊ समेत विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. मगर, इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो वायरल हो गया. अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने एक बंद कमरे में कुछ देर बातचीत की. आइए जानते हैं क्या बातचीत हुई.

Zoom

अखिलेश यादव और अपर्णा के बीच बातचीत.

Prateek Yadav Death News Updates: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का कल निधन हो गया. पूरे दिन अस्पताल से लेकर आवास तक के बाहर भारी भीड़ लगी रही. हर कोई गमगीन दिखा. लखनऊ समेत विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. बुधवार देर शाम तक कालिदास मार्ग स्थित आवास पर नेताओं, रिश्तेदारों और करीबी लोगों का आना-जाना लगा रहा. जब पत्नी अपर्णा यादव असम से लौटकर सीधे लखनऊ पहुंचीं तो घर के अंदर का माहौल बेहद गमगीन था. बेटियां मां से छिपटकर रो रही थीं. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके पापा अब नहीं रहे. इधर एक भावुक पल सामने आया, जब अखिलेश यादव घर पहुंचे और सौतेले भाई प्रतीक के पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद वह अपर्णा और अखिलेश एक कमरे में कुछ देर के लिए बंद रहे. इस दौरान कुछ-कुछ बातचीत हुई.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अपने छोटे भाई के निधन के बाद लगातार परिवार के साथ मौजूद हैं. भाई के निधन की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे थे और पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार की तैयारियों तक हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रतीक जीवन में आगे बढ़ना चाहते थे और मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे. जब अपर्णा और अखिलेश आमने सामने आए तो वह भावुक नजर आए.

दोनों एक कमरे में गए और कुछ देर के लिए बंद रहे. जब अपर्णा यादव और अखिलेश यादव कमरे में थे, तब उनके साथ परिवार का कोई सदस्य अंदर नहीं था. बाहर पूरा परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे, लेकिन उस कमरे में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आज प्रतीक यादव के आवास पर सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, भाजपा नेता, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के लोग और आम नागरिक अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. लखनऊ पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *