अब और भी बेहतर होगी देश की पहली रीजनल रेल नमो भारत, पहुंच गयी खास मशीन

0
अब और भी बेहतर होगी देश की पहली रीजनल रेल नमो भारत, पहुंच गयी खास मशीन


Last Updated:

नमो भारत कॉरिडोर के रखरखाव के लिए एनसीआरटीसी ने एक हाई-स्पीड कैटेनरी मेंटेनेंस व्हीकल (सीएमवी) को नमो भारत फ्लीट में शामिल किया है. इस सीएमवी द्वारा 82 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर निरीक्षण और मेंटेनेंस का काम तेजी से होगा.

स्‍वदेशी निर्मित है यह खास मशीन.

नई दिल्‍ली. नमो भारत कॉरिडोर के रखरखाव के लिए एनसीआरटीसी ने एक हाई-स्पीड कैटेनरी मेंटेनेंस व्हीकल (सीएमवी) को नमो भारत फ्लीट में शामिल किया है. इस सीएमवी द्वारा 82 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर निरीक्षण और मेंटेनेंस का काम तेज़ी और अधिक कुशलता से किया जा सकेगा. यह विशेष वाहन यह सुनिश्चित करने में खास भूमिका निभाएगा. इससे नमो भारत ट्रेन के ऑपरेशंस को सपोर्ट करने वाला ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम बेहतर बना रहे.

अपनी तरह की पहली इस मेंटेनेंस व्हीकल को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिज़ाइन किया गया है और जिसकी ऑपरेशनल स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है. देश में पहली बार, इस सीएमवी को सिग्नलिंग सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया गया है, यानी नमो भारत के ईटीसीएस लेवल 2 हाइब्रिड लेवल 3 सिग्नलिंग से जो कि विश्व में पहली बार इस परियोजना में प्रयोग किया जा रहा है. यह इस वाहन के ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन मोड में ऑपरेशन को संभव बनाता है और पूरे कॉरिडोर में तेज़ और सुरक्षित निरीक्षण और मेंटेनेंस संभव बनाता है. उत्तराखंड में स्वदेशी रूप से निर्मित इस सीएमवी को हाल ही में ट्रेलर पर लादकर सड़क मार्ग से गाज़ियाबाद के दुहाई स्थित नमो भारत डिपो लाया गया, जहां क्रेन द्वारा इसे पटरी पर उतारा गया.

सुबह 5.30 बजे से इन सेवाओं का आरंभ हो जाता है और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे तक मिलती है. इसके कारण, कॉरिडोर के रखरखाव और सुधार कार्यों के लिए टीम को बहुत कम समय मिलता है. इसके अलावा, नमो भारत एक रीजनल रेल है, दूसरी शहरी सेवाओं की तुलना में इसका कॉरिडोर भी लंबा यानी 82 किमी का है, जिसके स्टेशन 5-10 किमी की दूरी पर स्थित हैं. यानी पूरे कॉरिडोर पर जहां भी ज़रूरत हो, रखरखाव का कार्य तेज़ी, कुशलता और सटीकता से करना आवश्यक होता है. इस नए सीएमवी की तेज़ गति से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि मेंटेनेंस टीम कॉरिडोर पर किसी भी जगह आवश्यकतानुसार अधिक तेज़ी से पहुंच सके.

किसी भी ओएचई से जुड़ी समस्या को जल्द से जल्द पता कर उसका तुरंत समाधान करके यह सीएमवी सीधे तौर पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन सेवा को विश्वसनीय बनाने में मदद करता है. इससे ट्रेनें निश्चित समय पर चलेंगी.

homedelhi

अब और भी बेहतर होगी देश की पहली रीजनल रेल नमो भारत, पहुंच गयी खास मशीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *