अब मथुरा की बात करिए… हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव को चुनौती

0
अब मथुरा की बात करिए… हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव को चुनौती


Last Updated:

CM Yogi Adityanath Hathras Visit Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस आ रहे हैं. इस दौरान वह सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. शनिवार की …और पढ़ें

Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

CM Yogi Adityanath Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक आस्थान में आ रहे हैं, इस दौरान वह 548 करोड़ रुपये की सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम योगी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डीएम-एसपी ने जनसभा स्थल का जायजा लेकर अंतिम रूप दे दिया है. बताया जा रहा है कि सीएम योगी 23 जून को हाथरस आने वाले थे. लेकिन लखनऊ अग्निकांड के बाद हाथरस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है. करीब 100 अधिकारियों की मंच के आसपास ड्यूटी रहेगी.

CM Yogi Adityanath Hathras Visit: हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है. मैं कल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का एक बयान पढ़ रहा था और कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएगी. अरे आप क्या धार्मिक नगरी बनाएंगे. आप तो अपना इतिहास देखें. राम भक्तों पर गोली आप ही के लोगों ने चलाई थी. आप ही की सरकार ने चलाई थी, समाजवादी पार्टी की सरकार ने. आज जब राम भक्तों के परिश्रम और पुरुषार्थ से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या अब त्रेता युग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लग गया है. आपने तो थानों में और जेलों में कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को भी रोक दिया था. कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो आज जब हमारे जनप्रतिनिधि कह रहे थे ना कि हाथरस में 22 से ज्यादा मंदिरों का सुंदरीकरण होगा. क्या यह समाजवादी पार्टी के समय में संभव था क्या? उनके समय में नहीं था.

CM Yogi Adityanath Agra Visit: सीएम योगी 3 घंटे आगरा में रहेंगे

अब से कुछ ही देर में आगरा पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. लगभग 3 घंटे तक आगरा में रहेंगे योगी. PWD विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक. पुराने और नए कार्य की जानकारी लेंगे सीएम योगी. उसके बाद कानून व्यवस्था को लेकर करेंगे बैठक. जनप्रतिनिधि भी बैठक के होंगे शामिल. विधायकों के क्षेत्र में नए कार्य करवाने की भी ली जा सकती है जानकारी. कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक. आगरा के कमिश्नरी में होगी बैठक. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ.

CM Yogi Adityanath Hathras Visit Live: हमारी सरकार में बिना भेदभाव के काम हो रहा है- सीएम योगी

हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के हर एक तबके के जीवन में परिवर्तन करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. बिना भेदभाव के विकास सबका सुरक्षा सबको योजनाओं के लाभ में कोई भेदभाव नहीं. ना जाति के नाम पर ना क्षेत्र के नाम पर ना भाषा के नाम पर. सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. हर गरीब को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ. हर गरीब को सर ढकने के लिए एक-एक आवास की सुविधा. हर गरीब के घर में शौचालय की सुविधा. ये कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकार में रसोई गैस का जो सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए आपको दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थी.

CM Yogi Adityanath Hathras Live: सीएम योगी ने 548 करोड़ रुपये की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 548 करोड़ रुपये के 143 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने ताजिया पर टिप्पणी की. सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले ताजिया के लिए किसी की छत, किसी का छज्जा तोड़ दिया जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होता है. हमने कहा कि गरीब की छत और झोपड़ी ज्यादा जरूरी है. आप अपने ताजिया की हाइट कम करिए.

CM Yogi Adityanath Agra Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर मंडलायुक्त सभागार में जिले की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है. आगरा डीएम मनीष बंसल ने बताया कि सीएम योगी रविवार को हाथरस से दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट राजकीय हेलीकॉप्टर से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. जहां से दोपहर एक बजे मंडलायुक्त कार्यालय आएंगे और आगरा मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे.

CM Yogi Adityanath Live: सीएम योगी की सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई हैं. प्रोटोकॉल के हिसाब से पुख्ता व्यवस्था की गई है. 2000 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस आदि सभी मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

CM Yogi Hathras Live: हाथरस में करोड़ों की सौगात देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस पहुंचे रहे हैं. सीएम योगी यहां करीब 486 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे. हाथरस में सीएम का कार्यक्रम करीब एक घंटे का है. इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *