अमेठी में अदानी फाउंडेशन से बेरोजगार महिलाओं को मिला रोजगार, महीने में 30 हजार तक कमाई

0
अमेठी में अदानी फाउंडेशन से बेरोजगार महिलाओं को मिला रोजगार, महीने में 30 हजार तक कमाई


Last Updated:

अमेठी में अदानी फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के जरिए ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को सिलाई, कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, कंप्यूटर और खेती जैसे क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ा जा रहा है. स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अब हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की कमाई कर आत्मनिर्भर बन रही हैं.

अमेठी. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर महिलाओं के लिए कम होते हैं, ऐसे में उन्हें बेरोजगारी की समस्या से परेशान ना होना पड़े इसलिए उनके लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं. ऐसे में अमेठी जिले का अदानी फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के जरिए बेरोजगार महिलाओं को खोज कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रहा है. अलग-अलग रोजगार केंद्र पर रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें अलग-अलग स्वरोजगार अभियान से जोड़ा जा रहा है जिससे उनके खुद की किस्मत बदल रही है और उन्हें आर्थिक सहायता भी मिल रही है. बेरोजगार महिलाओं को और पुरुषों को रोजगार के लिए अलग-अलग क्षेत्र में काम दिया जा रहा है. सिलाई, कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग, आटा चक्की, मसाला व्यवसाय, जैविक खाद तैयार करना, दिया मेकिंग, मशीन कुल्हड मेकिंग, दूध डेयरी सब्जियों की खेती इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर जिसमें कंप्यूटर कोर्स, सिलाई, कढ़ाई, इलेक्ट्रॉनिक वर्क के साथ अलग-अलग क्षेत्र में काम उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस रोजगार को बढ़ावा मिल सके.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *