अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण, दस हजार मेहमान की लिस्ट हो रहा तैयार, तैयारी में जुटा मंदिर ट्रस्ट

0
अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण, दस हजार मेहमान की लिस्ट हो रहा तैयार,  तैयारी में जुटा मंदिर ट्रस्ट


Last Updated:

अयोध्या के लिए 25 नवंबर का दिन एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा. जब 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद प्रभु राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 25 नवंबर को ऐतिहासिक ध्वजारोहण का कार्यक्रम राम मंदिर परिसर में संपन्न होगा.

अयोध्या के लिए 25 नवंबर का दिन एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा. जब 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद प्रभु राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 25 नवंबर को ऐतिहासिक ध्वजारोहण का कार्यक्रम राम मंदिर परिसर में संपन्न होगा. राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक यह कार्यक्रम ऐसा कार्यक्रम होगा जो कभी नहीं हुआ होगा यानी की इतिहास के पन्नों पर इस कार्यक्रम को दर्ज भी कराया जाएगा. शायद यही वजह है कि अभी से ही राम मंदिर ट्रस्ट इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 8 से 10000 मेहमान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे उनकी लिस्ट राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी तैयार कर रहे हैं.

दरअसल 25 नवंबर को राममंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. 8 से 10 हजार विशेष अतिथि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे समारोह के लिए मंदिर परिसर और परकोटे को हाईटेक लीनियर एलईडी लाइटिंग से सजाया जाएगा. लाइटिंग में विशेष एथनोग्राफिक एलिमेंट जोड़े जाएंगे. जिससे राममंदिर की आभा और भी दिव्य और भव्य दिखाई देगी, मंदिर का निर्माण भी लगभग पूरा होने वाला है. फिनिशिंग का कार्य चल रहा है.अब राम मंदिर ट्रस्ट पूरी तरह से ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट चुका है.जिसको लेकर बैठकों का दौर भी जारी है.

ध्वजारोहण कार्यक्रम में 10000 मेहमान आमंत्रित
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि आने वाले 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर बैठक किया गया .यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है इस कार्यक्रम के बारे में बैठक में विस्तार से चर्चा किया गया. निर्माण से संबंधित अलग-अलग जो एजेंसी हैं उनको उस दिन किस प्रकार का कार्य करना है. इन बिंदुओं पर चर्चा किया गया है 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में आठ से 10000 मेहमान आमंत्रित किये जाएंगे. उनको कैसे राम मंदिर में सुविधा मिल सके कैसे वह बैठ सके कहां वह बैठ सके इस बारे में ट्रस्ट विचार कर रहा है .

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण, दस हजार मेहमान की लिस्ट हो रहा तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *