‘अरे अखिलेश जी, आपकी सरकार में नकल करके..’, सपा प्रवक्ता पर बरसे अरुण राजभर
Last Updated:
Azamgarh News: सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सुभासपा अरुण राजभर को समाजवादी पार्टी में शामिल होने की जैसे ही नसीहत दी, अरुण राजभर ने ट्विट कर इसका जोरदार पलटवार किया है और फखरुल हसन चांद को क्लास का कमजोर स्टूडेंट बताया.
अरुण राजभर का सपा प्रवक्ता को जवाब
आजमगढ़: राजनीतिक सियासत में इन दिनों समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच हाजिर जवाबी का सिलसिला जारी है. गुरुवार को जहां सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने अरुण राजभर पर हमला बोलते हुए ट्विट किया कि उन्हें सपा प्रमुख से मिलकर पार्टी विलय का प्रस्ताव दिया, वहीं अब अरुण राजभर ने फकरू हसन के इस ट्विट का जवाब दिया है.
सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्विट करते हुए फखरुल हसन चांद पर शिकंजा कसते हुए उन्होंने कहा, ये अखिलेश यादव जी के प्रवक्ता हैं, जो एक राग्राफ भी ठीक से नहीं लिख सकते हैं. ये पिछड़े वर्गों के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन ‘पिछड़े वर्ग’ (backward classes) की स्पेलिंग भी सही नहीं लिख पाते. इन्होंने ‘pichdo’लिखा है. इन्होंने ‘dabav’ की जगह ‘dbaao’ लिखा है. इन्हें ये भी नहीं पता कि कॉमा कहां लगाना है या फुल स्टॉप कहां नहीं लगाना है.’
सपा पार्टी पर अरुण राजभर का हमला
सपा पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अरे अखिलेश जी, लगता है ये भी आपकी सरकार में नकल करके पास हुआ है, इसीलिए ये ठीक से हिंदी भी नहीं लिख पाता और आपने इसे लैपटॉप भी दिया होगा. अखिलेश जी, अभी भी समय है. इसे उत्तर प्रदेश के किसी प्राइमरी स्कूल में भर्ती करवा दीजिए. वहां अब बहुत अच्छी पढ़ाई होती है.’
‘पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं’
उन्होंने आगे लिखा, ‘जब ये उत्तर प्रदेश सरकार के स्मार्ट स्कूल की स्मार्ट क्लास में बैठेगा, तो पढ़ना-लिखना सीख जाएगा. अब उत्तर प्रदेश में आपके समय जैसी नकल वाली व्यवस्था नहीं है. सिर्फ वही पास होते हैं जो मेहनत करते हैं. अगर ये मेहनत करेगा, तो आपका प्रवक्ता भी पास हो जाएगा. वैसे भी पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है.’
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.