अलीगढ़ का स्वाद बढ़ा रही यहां की मिक्स वेज पकौड़ी, दूर दूर से खाने आते हैं लोग

0
अलीगढ़ का स्वाद बढ़ा रही यहां की मिक्स वेज पकौड़ी, दूर दूर से खाने आते हैं लोग

Last Updated:

Aligarh News: अगर आप भी चटपटा और मसालेदार खाने के शौकीन हैं, तो अलीगढ़ की तस्वीर महल चौराहे पर मिलने वाली मिक्स वेज पकौड़ियां आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं.

अगर आप भी कुछ चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो अलीगढ़ की तस्वीर महल चौराहे की यह खास खबर आपके लिए है. यहां मिलने वाली मिक्स वेज पकौड़ियां शहर के फूड लवर्स के लिए किसी लाजवाब जायके से कम नहीं हैं. चौराहे पर मनीष कुमार की स्टॉल पर ये कुरकुरी पकौड़ियां हर किसी की जुबान पर स्वाद की अलग छाप छोड़ती हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

चौराहे पर स्थित मनीष की दुकान की पकौड़ियों की खासियत है कि मसालों का सही संतुलन और ताजी सब्जियां. जो कि बेसन और विशेष मसालों के मिश्रण से बनाई जाती हैं. ये पकौड़ियां हर किसी को लुभाती हैं. खास तौर पर शाम के समय यहां गरमा-गरम पकौड़ियों का मजा लेने वालों की लंबी लाइन लग जाती है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

इन मिक्स वेज पकौड़ियों को हरी चटनी और तीखी लाल चटनी के साथ परोसा जाता है. यही कारण है कि अलीगढ़ की स्ट्रीट फूड संस्कृति में यह पकौड़ियां एक अहम हिस्सा बन गई हैं. यदि आप इस शहर में रहते हैं या यहां से गुजरते हैं तो तस्वीर महल चौराहे पर मनीष की स्टॉल पर इन पकौड़ियों का स्वाद जरूर चखें.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

खास बातचीत में वेज पकोड़ी बेचने वाले दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें पकौड़ियां बनाने का करीब 16 साल का अनुभव है. उनके पास स्पेशल गोभी, प्याज, पालक और मूंग की दाल की पकौड़ियां उपलब्ध हैं. इसके अलावा भी कई प्रकार की वेज पकौड़ियां मनीष की स्टॉल पर बनाई जाती हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

दुकानदार मनीष बताते हैं कि पकौड़ियों को बनाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का बेसन इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही इन पकौड़ियों और उनकी चटनी के लिए घर के कुटे हुए प्योर मसाले तैयार किए जाते हैं. यही बात इन पकौड़ियों के स्वाद और गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करती है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

मनीष पिछले 5-6 साल से तस्वीर महल चौराहे पर अपनी स्टॉल चला रहे हैं. इससे पहले वह शहर के अन्य इलाकों में स्टॉल लगाते थे. यहां ₹50 में ढाई सौ ग्राम मिक्स वेज पकौड़ियां मिलती हैं, जिन्हें खट्टी चटनी के साथ परोसा जाता है.चटनी के साथ इन वेज पकोड़ियों का स्वाद दो गुना हो जाता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

पकोड़ी बेचने वाले मनीष बताते हैं कि उनकी पकौड़ियों को खाने दूर-दूर से लोग आते हैं. लोग इन्हें खाने के साथ-साथ घर के लिए भी पैक कराते हैं. मनीष को लोगों से लगातार अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिससे यह स्ट्रीट फूड उनकी मेहनत और स्वाद का जीता-जागता उदाहरण बन गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अलीगढ़ का स्वाद बढ़ा रही यहां की मिक्स वेज पकौड़ी, दूर दूर से खाने आते हैं लोग

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *