‘आंदोलन नहीं करेंगे तो क्या तानाशाही की छूट दे दें’.. बोले चंद्रशेखर आजाद
Last Updated:
Meerut News: मेरठ छात्रा अपहरण और हत्याकांड मामले को लेकर नगीना के सांसद और आसपा कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आंदोलन के लिए उतरे हैं. इसी दौरान उन्होंने सरकार और बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए.
चंद्रशेखर आजाद का मायावती पर पलटवार
मेरठ: मेरठ के रोहटा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की छात्रा का अपहरण और हत्याकांड मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जब इसके विरोध में नगीना के सांसद और आसपा कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आंदोलन के लिए निकले, तो पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा पर ही रोक दिया, जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया. वहीं पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर पलटवार किया है.
उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. आजाद समाज पार्टी की लोकप्रियता से हो सकता है उन्हें शिकायत हो. आंदोलन करने का अधिकार संविधान ने दिया है. सड़कों पर आंदोलन नहीं करेंगे तो क्या तानाशाही की छूट दे दें. उनकी जो सलाह अच्छी होगी, उसे हम खुद मानेंगे.
लखनऊ में करेंगे आंदोलन
वहीं छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि जो डिमांड हमने रखी है, उसे पूरा करने के लिए प्रशासन को चार दिन का समय देंगे. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में आंदोलन करेंगे, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. अगर अधिकारी ऐसे मारपीट करेंगे, तो कैसे माना जाए कि अधिकारी गोली नहीं चला सकते. आईपीएस व्यक्ति कप्तान अगर ऐसे करेंगे तो थानेदार तो खाल ही खींच लेंगे.
छात्रा के परिवार को मिले सरकारी नौकरी
अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि अधिकारी का खेद न प्रकट करना उल्टा आंदोलनाकरियों को जेल भेजा दिया जाता है. पीड़ितों को सुना, पुलिस को भी सुना, अधिकारियों को भी सुना है. जिले में जातीय तनाव नहीं होने देंगे. कार्यकर्ता शांति बनाएं, मेरे लोगों का खतरा मेरा ही खतरा है. छात्रा के परिवार को एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए. इस मामले की सीबीआई जांच हो और अब तक थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें