आगरा के मरियम मकबरे की विचित्र व्‍यवस्‍था, यहां आकर भी लौटा दिए जाएंगे बैरंग, टिकट बना सिरदर्द

0
आगरा के मरियम मकबरे की विचित्र व्‍यवस्‍था, यहां आकर भी लौटा दिए जाएंगे बैरंग, टिकट बना सिरदर्द


Last Updated:

Maryam Tomb Story : अगर ये सुविधा उनके पास नहीं है तो पर्यटक यहां आकर इस मुगलकालीन इमारत की खूबसूरती देखने से वंचित रह जाएंगे. अक्सर निराश होकर लौट जाते हैं. ये आगरा की सबसे विचित्र व्यवस्था है.

आगरा. ताजमहल और अकबर के मकबरे जैसी धरोहरों के बीच बसा मरियम का मकबरा सुर्खियों में है. वजह है यहां टिकट नकद में नहीं, केवल ऑनलाइन माध्यम से ही खरीदा जा सकता है. यानी पर्यटकों के पास अगर डिजिटल पेमेंट की सुविधा नहीं हो तो इस मुगलकालीन इमारत की खूबसूरती देखने से वंचित रह जाएंगे. इतिहासकार राज किशोर शर्मा ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि बुजुर्ग या ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग जिन्हें ऑनलाइन भुगतान की जानकारी नहीं होती, वे यहां से निराश होकर लौट जाते हैं. उन्होंने इसे आगरा की सबसे विचित्र व्यवस्था बताया.

नहीं मिला संतोषजनक जवाब
इतिहासकार राज किशोर ने इस फैसले की वजह जानने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से आरटीआई दाखिल कर सवाल पूछे, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. उनका सवाल है कि आखिर इस इमारत को लेकर ऐसा अलग नियम क्यों लागू किया गया. उन्होंने मामले की जांच की मांग की है. अकबर की पत्नी मरियम का यह मकबरा अकबर के मकबरे से कुछ ही दूरी पर है. ऐतिहासिक महत्त्व और खूबसूरत स्थापत्य की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन ऑनलाइन टिकट की अनिवार्यता कई आगंतुकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है.

इसलिए अपनाया इसे
भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी मुदास्सर अली ने बताया कि मरियम का मकबरा देखने के लिए पर्यटकों की संख्या कम है, इसलिए यहां केवल ऑनलाइन टिकट की सुविधा दी गई है. जिन स्मारकों में अधिक भीड़ होती है, वहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. अली ने कहा कि यह पॉलिसी दिल्ली हेड ऑफिस से तय होती है और इसका उद्देश्य डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देना है. यदि यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी तो ऑफलाइन टिकट व्यवस्था भी शुरू की जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आगरा के इस मकबरे की विचित्र व्‍यवस्‍था, यहां आकर भी लौटा दिए जाएंगे बैरंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *