आगरा बाथरूम हत्याकांड का ऐसा खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ा शराब पीना

0
आगरा बाथरूम हत्याकांड का ऐसा खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ा शराब पीना


Last Updated:

Agra Bathroom Murder Case Public Opinion: आगरा के सनसनीखेज बाथरूम हत्याकांड के बाद पुरुषों में ऐसा खौफ पैदा हुआ है कि उन्होंने हमेशा के लिए शराब से तौबा कर ली है. दरअसल, सिकंदरा की रेणुका धाम कॉलोनी में रूबी नाम की महिला ने पति की शराब की आदत से तंग आकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाथरूम में दफना दिया था. इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद पड़ोस में रहने वाले नहार सिंह और राजीव दिवाकर समेत कई पुरुषों ने डर के मारे शराब पीना ही छोड़ दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जान प्यारी है, इसलिए पत्नियों के डर और इस घटना की दहशत के कारण अब इस पूरे इलाके में शराबबंदी जैसा माहौल बन गया है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी द्वारा पति की हत्या के मामले ने पूरे देश को चौंका दिया है. इस ‘बाथरूम हत्याकांड’ का खुलासा होने के बाद से लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं. लेकिन इस खौफनाक घटना का सबसे अनोखा असर रूबी की कॉलोनी के पुरुषों पर देखने को मिल रहा है. इस वारदात के बाद से इलाके के मर्दों में इस कदर डर बैठ गया है कि उन्होंने हमेशा के लिए शराब पीना ही छोड़ दिया है.

लोकल 18 की टीम जब आरोपी रूबी की कॉलोनी में पहुंची, तो वहां के पुरुष काफी डरे हुए नजर आए. हालांकि शुरुआत में लोग कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे, लेकिन फिर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई. इसे दौरान स्थानीय पुरुषों ने साफ कहा कि जिस तरह रूबी ने अपने पति की शराब पीने की आदत से तंग आकर उसे मौत के घाट उतार दिया, उससे उनके मन में गहरा खौफ पैदा हो गया है. अब उन्हें डर सता रहा है कि कहीं शराब पीकर घर जाने पर उनके साथ भी ऐसा कुछ न हो जाए, इसलिए उन्होंने शराब से तौबा कर ली है.

क्या है आगरा का बाथरूम हत्याकांड?
बता दें कि आगरा के सिकंदरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला रूबी ने अपने पति की शराब पीने और मारपीट करने की आदत से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसने शव को घर के ही बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शव छुपाने के बाद वह करीब 45 दिनों तक पुलिस और परिवार के सामने पति के लापता होने का नाटक रचती रही. बीती 3 जुलाई को जब इस पूरी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ, तो पूरी कॉलोनी सन्न रह गई.

‘जिंदगी से प्यार है, अब कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे’
रूबी के पड़ोस में रहने वाले नहार सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद से उन्होंने पूरी तरह शराब छोड़ दी है. नहार सिंह का कहना है कि जिस तरह शराब के कारण एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली, उससे वे बुरी तरह डर गए हैं. उन्होंने कहा, “कहीं शराब की वजह से हमारी भी हत्या न हो जाए, इसलिए मैंने फैसला किया है कि अब कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाऊंगा. हमें अंदाजा नहीं था कि पड़ोस में रहने वाली महिला ऐसा कदम उठा सकती है, लेकिन अब हमें अपनी जिंदगी से प्यार है.”
यह भी पढ़ें: Agra Bathroom Murder Case: ‘मुझ पर चिल्लाते और मम्मी को…’, बेटी ने बताया कैसा था कत्ल से पहले मां-पापा के बीच रिश्ता

इलाके में थमी शराब की महफिलें
कॉलोनी के ही एक अन्य निवासी राजीव दिवाकर ने बताया कि इस खौफनाक कांड को देखने के बाद उन्होंने और उनके सभी दोस्तों ने मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है. राजीव ने कहा, “जिस दिन से इस घटना का खुलासा हुआ है, कॉलोनी के लगभग सभी पुरुषों ने पीना बंद कर दिया है. सबका यही मानना है कि जिंदगी ज्यादा जरूरी है. पहले इस इलाके में शाम होते ही शराब पीने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब यहां सन्नाटा रहता है. सभी के मन में डर है. अब सबको अपनी पत्नी से डर लगने लगा है, इसलिए इसी बहाने कम से कम लोगों की शराब तो छूट रही है.”

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *