आज वृषभ राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, मिलेगी नौकरी, प्रमोशन के भी योग

0
आज वृषभ राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, मिलेगी नौकरी, प्रमोशन के भी योग


Last Updated:

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 13 अगस्त का दिन कई मामलों में खास रहने वाला है. आज करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं, वहीं लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस करने वालों के लिए भी कोई बड़ा फैसला फायदे का सौदा साबित हो सकता है. पैसों और निवेश के मामले में भी आज कुछ खास संकेत मिल रहे हैं. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

Top Deals Inside

Today Vrishabh Rashifal 13 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्लेषा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कर्क से सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिला जुला रहेगा. आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. इसके अलावा आज आपको अचानक कोई शुभ संदेश भी मिलेगा. यदि आप वाहन के खरीदारी की सोच रहे हैं तो यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए बेहतर है.

नई नौकरी के योग
वृषभ राशि के जातको को आज करियर में नए नए मौके मिलेंगे. आज आपको नई नौकरी भी मिल सकती है. वहीं जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं. आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हुए है. जो लोग बिजनेस कर रहें है आज उन्हें फायदा भी होगा. आज आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. इस डील का फायदा आपको लंबे समय तक मिलेगा.

चांदी में निवेश का अच्छा समय
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो सरकारी स्कीम नहीं बल्कि यदि चांदी में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर मिलेगा. यह निवेश आपको समय में बेहतर रिटर्न देगा.

पार्टनर से साथ बिताएंगे अच्छा टाइम
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर की बातों को सुने और समझने का प्रयास करें.

माथे पर लगाएं हल्दी का तिलक
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माथे पर यदि हल्दी का तिलक लगाएंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *