आते ही शिक्षक पर टूट पड़े लड़के, बस्ती में बीच चौराहे घंटों चली गुंडई, इतना पीटा कि रोंगटे खड़े हो जाएं
Last Updated:
Basti news in hindi : घंटों चली इस गुंडागर्दी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके मूड़घाट चौराहे का है. गुंडों ने शिक्षक को बीच सड़क पर घेर रखा था.
बस्ती में शिक्षक पर हमला.
बस्ती. यूपी के बस्ती शहर के बीचों-बीच, सरेआम हुई ये गुंडागर्दी किसी को भी हैरान कर देगी. मूड़घाट चौराहे पर गुंडों ने एक शिक्षक को बेरहमी से लाठी-डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. हैरानी की बात यह है कि घंटों चले इस तांडव का पुलिस को भनक तक नहीं लगा. सरेराह इस घटना ने आम लोगों में भय और गुस्सा है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके मूड़घाट चौराहे पर हुई. शिक्षक सुभाष मणि अपने काम से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक को बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी. इसे लेकर बहस होने लगी. उसी दौरान पुष्पांग और आदित्य नाम के हमलावर अपने दूसरे साथियों के साथ शिक्षक पर टूट पड़े.
देखते ही देखते गुंडे शिक्षक को लाठी-डंडे से पीटने लगे. शिक्षक को मार खाते देख प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए. गुंडों ने शिक्षक सुभाष मणि को बीच सड़क पर घेर रखा था. चौराहे पर सैकड़ों लोग थे, लेकिन किसी ने भी इन गुंडों को रोकने या शिक्षक की मदद करने की हिम्मत नहीं जुटाई. हमलावर शिक्षक को तब तक पीटते रहे, जब तक वो लहूलुहान हो कर बेहोश नहीं हो गए. घंटों तक गुंडों का तांडव चलता रहा, लेकिन पुलिस भी नदारद रही. घटना के बाद की सूचना पर पुलिस पहुंची ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस बोली, हम तो तुरंत पहुंचे
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल एक्टिव हुई. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारपीट ने शामिल अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. एक अभियुक्त को अरेस्ट किया गया है. बाकी अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है.