इलेक्ट्रॉनिक बस से अब करें अयोध्या में आगमन बनारस दिल्ली और लखनऊ के…

0
इलेक्ट्रॉनिक बस से अब करें अयोध्या में आगमन बनारस दिल्ली और लखनऊ के…


Last Updated:

अयोध्या में 20 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी, जो प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर और लखनऊ जाएंगी. 3 करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनेगा. योगी सरकार प्रदूषण मुक्त परिवहन पर जोर दे रही है.

X

बस स्टेशन, अयोध्या धाम

हाइलाइट्स

  • अयोध्या में 20 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी.
  • 3 करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनेगा.
  • प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर और लखनऊ के लिए बसें चलेंगी.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है, और अब सरकार प्रदूषण रहित परिवहन पर भी जोर देने जा रही है. इसके तहत अयोध्या से इलेक्ट्रिक बसों की एक बड़ी खेप प्रदेश के अन्य जिलों के लिए शुरू की जाएगी. जल्द ही अयोध्या को 20 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिलेगा, जिनका संचालन अयोध्या से प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर और लखनऊ के लिए किया जाएगा.
प्रभु राम की नगरी अयोध्या में अंतरराज्यीय बस स्टेशन पर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी किया जाएगा.

परिवहन विभाग ने पूरी की तैयारी
अयोध्या से बनारस, लखनऊ, गोरखपुर और कानपुर के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाएगा. श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. अब जल्द ही अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इलेक्ट्रिक बसों से यात्रा कर पाएंगे. फिलहाल अयोध्या में इलेक्ट्रिक बस लता मंगेशकर चौक से सहादतगंज बाईपास तक चल रही है, लेकिन अब अयोध्या से प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए भी यह सेवा शुरू होने जा रही है.

3 करोड़ की लागत से बन रहा चार्जिंग स्टेशन
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि पहले चरण में इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज, आगरा और दिल्ली से अयोध्या के लिए चलाई जा रही हैं. इनकी सुविधा के लिए अपॉर्चुनिटी चार्जर अयोध्या धाम अंतरराष्ट्रीय बस स्टॉप पर लगाया गया है. अगले चरण में 20 इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या को मिलेंगी. बताया कि अयोध्या में 3 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है. अयोध्या से प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर और लखनऊ के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा.

homeuttar-pradesh

इलेक्ट्रॉनिक बस से अब करें अयोध्या में आगमन बनारस दिल्ली और लखनऊ के…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *