इस्तीफे के बाद भी VHP में बने रहेंगे चंपत राय, SIT की रिपोर्ट में चोरी की पुष्टि

0
इस्तीफे के बाद भी VHP में बने रहेंगे चंपत राय, SIT की रिपोर्ट में चोरी की पुष्टि


Last Updated:

Ram Mandir Chori News Live: एसआईटी ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली में भी गंभीर खामियों की ओर संकेत किया है. एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई है. ट्रस्…और पढ़ें

Zoom

Ram Mandir News Live: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच जारी है. इस बीच बीते सोमवार को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. सबसे पहले चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किया गया. इसके अलावा दो नए लोगों को ट्रस्ट में जोड़ा गया और फिर एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर चर्चा भी हुई. राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया है कि चढ़ावे की गिनती के दौरान कर्मचारियों द्वारा कई बार नकदी छिपाने के कथित मामले सामने आए हैं.

Ram Mandir Trust Meeting Live: राम मंदिर ट्रस्ट को सरकार ने 25 जून को भेज दी थी SIT की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 जून को एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट की प्रति ट्रस्ट को भेजते हुए उसे जांच के निष्कर्षों से अवगत कराया था. यह रिपोर्ट सोमवार को हुई ट्रस्ट की बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति के साथ संलग्न की गई, जिसमें विवाद के बीच ट्रस्ट ने अपने महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए. राम मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह रिपोर्ट सामने आई है.

Ram Mandir News Live: इस्तीफे के बाद भी वीएचपी में रहेंगे चंपत राय

वीएचपी के मुताबिक चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट से भले ही इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन वे फिलहाल वीएचपी में अपने पद पर बने रहेंगे. वीएचपी का कहना है कि चंपत राय के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस और एसआईटी कर रही है. चंपत राय ने भी कहा है कि उनके पास आरोपों का जवाब मौजूद है. वीएचपी ने स्पष्ट किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती. तब तक संगठन में चंपत राय की जिम्मेदारियों को लेकर कोई फैसला या विचार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *