उड़ीसा से बरेली गांजा लाते थे तस्कर, आसपास करते थे सप्लाई, पुलिस ने 3 को पकड़ा
Last Updated:
Bareilly Latest News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को पकड़ा है. ये तस्कर उड़ीसा से बरेली गांजा लेकर आते थे और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे. गांजा तस्कर गिरोह का सरगना साकिर खान है. साकिर खान पीलीभीत और बरेली के रहने वाले सलमान और अमजद खान के साथ अपने इस अवैध कारोबार को चला रहा था.
गांजा तस्कर गिरफ्तार.
बरेली: यूपी के बरेली में आज पुलिस ने बड़े गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गांजा तस्कर गिरोह उड़ीसा के कटक से कंटेनर में सामान के साथ गांजा की खेप भरकर लाता था. बरेली और आसपास के जिलों में उसकी सप्लाई करता था. फिलहाल बरेली पुलिस ने आज लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान इस गिरोह के सरगना समेत तीन गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जो कंटेनर से गांजा की खेप छोटे-छोटे पैकेट बनाकर एक ऑटो में भर रहा था. फिलहाल अब पुलिस तीनों तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह यह गंजा कहां-कहां सप्लाई करते थे और उन्होंने इस गांजा के अवैध कारोबार से कितनी संपत्ति अर्जित की है?
बरेली के थाना इज्जत नगर पुलिस ने तीनों गांजा तस्करों को पकड़ा है. गांजा तस्कर गिरोह का सरगना साकिर खान है. साकिर खान पीलीभीत और बरेली के रहने वाले सलमान और अमजद खान के साथ अपने इस अवैध कारोबार को चला रहा था. तीनों एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट का कंटेनर में सामान भरकर उड़ीसा जाते और उड़ीसा से किसी ट्रांसपोर्ट से सामान के साथ गांजा की बड़ी खेप सामान में छिपाकर लाते थे. बरेली पुलिस को इन गांजा तस्करों की बेहद सर गर्मी से तलाश थी और पुलिस लगातार इन गांजा तस्करों की निगरानी कर रही थी.
आज जैसे ही यह कंटेनर में सामान के साथ गांजा की खेप लेकर बरेली पहुंचे और नेशनल हाईवे पर एक ऑटो में छोटे-छोटे पैकेट में भरे हुए गांजा को रखने लगे. दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थाना इज्जत नगर पुलिस की टीम ने इन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कंटेनर से छोटे-छोटे पैकेट में भरे हुए 92 किलो गांजा की खेप को बरामद किया है. पुलिस अब गिरफ्तार गांजा तस्कर गिरोह के सरगना शाकिर खान और उसके साथियों सलमान, अमजद खान से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह यह गा जा का अवैध कारोबार कब से कर रहे थे? और कहां-कहां सप्लाई करते थे? इसके साथ ही पुलिस ने इन तीनों गांजा तस्करों और इनसे जुड़े हुए लोगों की संपत्ति की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि इन्हों गांजा के अवैध कारोबार से कितनी संपत्ति अर्जित की है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें