उन्नाव में सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत

0
उन्नाव में सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत


Last Updated:

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में आवारा सांड के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड घर में घुस गया और महिला पर हमला कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग की है.

Zoom

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां माखी थाना क्षेत्र के लगलेश्वरपुर गांव में आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय रामकुमारी गांव में खेत के पास बने अपने घर में गुरुवार सुबह खाना बना रही थीं. उसी दौरान घर के बाहर दो सांड आपस में लड़ रहे थे. लड़ाई के दौरान एक सांड अचानक घर के अंदर घुस आया. बुजुर्ग महिला ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड ने उन पर हमला कर दिया.

सांड का सींग, महिला के मुंह में जा घुसा

बताया जा रहा है कि सांड का सींग, महिला के मुंह में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

सांड और छुट्टा मवेशी आए दिन लोगों पर करते हैं हमला

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. सांड और छुट्टा मवेशी आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे गांव के लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं. लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *