उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया लखनऊ, बसपा सुप्रीमो मायावती भी पहुंचेंगी
Last Updated:
Umashankar Singh News Live: बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर रात दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. उमाशंकर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उमाशंकर सिंह बलिया जिले के रसड़…और पढ़ें
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन.
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह निधनः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया. देर रात उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से लखनऊ लाया गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती सहित तमाम बड़े नेता पहुंच सकते हैं. इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा. उमाशंकर सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थक देर रात से आवास पर पहुंचने लगे हैं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…