एक्सीडेंटल इंजरी से फटा ब्रेन और पूरी तरह डैमेज हो गईं दोनों आंतें, अतीक के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Last Updated:
अतीक अहमद के बेटे अबान की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उसके शव को झांसी के सरकारी अस्पताल में रखा गया था. जहां देर रात पोस्टमार्टम हुई. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि ऐक्सिडेंटल इंजरी हैं. ब्रेन में बहुत चोट थी और आंते पूरी डेमेज थी. सड़क हादसे में तीनों घायलों को पहले ही प्रयागराज ले जाया जा चुका है. बताते चलें कि पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शवों को लेकर परिजन प्रयागराज रवाना हो गए हैं. झांसी के ही अस्पताल में देर रात अतीक अहमद के बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू का पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों के पैनल तैयार की गई थी. हमारे सूत्रों से खबर आई कि इस पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी. अबान के अन्य दोस्त जो इस हादसे में घायल हो गए थे, देर शाम को परिजनों ने डिस्चार्ज करा कर प्रयागराज के लिए निकल गए थे.