एक गलती और चारों ओर से घेर लेगी आफत! वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी ना करें ये काम
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में आज कुछ खास होने वाला है. आज इन राशि वालों को उधार या लोन लेने से बचना चाहिए, वरना ये उधार उनके लिए बड़ी दिक्कत बन सकती है. आइए जानते हैं कि काशी के ज्योतिष ने इन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा बताया.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 3 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है. आज आपको उधार या लोन लेने से बचना चाहिए, वरना ये उधार आपके लिए बड़ी आफत बन सकती है. वहीं आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने साथी से भी हो सकती है. आज आप लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं. ये समय उस लिहाज से भी आपके लिए बेहतर है.
सकारात्मक ऊर्जा के साथ करेंगे काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से आपकी रुकी हुई डील भी फाइनल हो सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप ऑफिस में अपने कॉम्पटीटर से बचकर रहें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा रिटर्न भविष्य में मिलेगा.
पार्टनर से हो सकता है ब्रेकअप
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज का दिन उतार-चढ़ाव होगा. आज आप अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें, वरना ये छोटे-छोटे विवाद आपके ब्रेकअप की वजह भी बन सकते हैं. यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपने व्यस्त समय के बावजूद थोड़ा वक्त जीवनसाथी को जरूर देना होगा.
गेहूं और गुड़ का करें दान
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सवा किलो गेहूं और सवा किलो गुड़ का दान किसी जरूरतमंद को करेंगे, तो इससे आपके जीवन में आने वाली अनजान आफतें दूर होंगी और समाज में आपका मान-सम्मान और यश कीर्ति भी बढ़ेगी.
भरोसेमंद होते हैं वृषभ राशि के जातक
वृषभ राशि के जातक भरोसेमंद होते हैं. ये लोग जो वादा करते हैं, उसे निभाते भी हैं. भले ही इसके लिए उन्हें नुकसान क्यों ना हो. हालांकि उन्हें ऐसे वक्त में जज्बातों से नहीं, बल्कि बुद्धि और विवेक से काम लेने की जरूरत है. यदि आप ऐसा करेंगे, तो आप जीवन में अच्छा कर पाएंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.