एक प्लेट नहीं, किलो-किलो ले जाते हैं लोग! आगरा की इस चिकन बिरयानी का स्वाद बना देगा दीवाना

0
एक प्लेट नहीं, किलो-किलो ले जाते हैं लोग! आगरा की इस चिकन बिरयानी का स्वाद बना देगा दीवाना


Last Updated:

Best Chicken Biryani in Agra: आगरा के सेक्टर 4 में मिलने वाली ‘मुल्ला जी की चिकन बिरयानी’ का स्वाद इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है. कभी जूता फैक्ट्री में मामूली नौकरी करने वाले शकील अहमद उर्फ मुल्ला जी पिछले 18 सालों से एक ही जगह पर यह बिरयानी बेच रहे हैं. 14 खास खड़े मसालों और चिकन के बड़े-बड़े पीसों से तैयार होने वाली इस बिरयानी का जायका इतना लाजवाब है कि दूर-दूर से शौकीन यहां खींचे चले आते हैं. मात्र 280 रुपये किलो मिलने वाली इस बिरयानी की सफलता की कहानी और इसके स्वाद का राज बेहद दिलचस्प है.

आगरा: ताजनगरी आगरा अपने पेठे के साथ-साथ लजीज और चटपटे खाने के लिए भी पूरी दुनिया में जानी जाती है. यहां के लोगों में चिकन बिरयानी को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. सुबह हो, दोपहर हो या शाम, यहां बिरयानी का क्रेज हमेशा बना रहता है. आगरा के सेक्टर 4 में पिछले 18 सालों से एक ही जगह पर बिक रही ‘मुल्ला जी की चिकन बिरयानी’ इस समय शहर के खाने-पीने के शौकीनों की पहली पसंद बनी हुई है. इस दुकान को चलाने वाले शकील अहमद उर्फ मुल्ला जी की कहानी जितनी संघर्षों से भरी है, उनकी बिरयानी का स्वाद उतना ही लाजवाब है.

मंदी से उबरकर ऐसे खड़े किया अपना बिजनेस
शकील अहमद ने बताया कि बिरयानी का काम शुरू करने से पहले वह आगरा की एक जूता फैक्ट्री में मजदूरी करते थे. फैक्ट्री की मामूली कमाई से उनके परिवार का गुजारा होना मुश्किल हो गया था. घर की तंगहाली को देखते हुए उन्होंने कुछ अलग करने की सोची और बहुत ही कम पैसों के साथ चिकन बिरयानी का छोटा सा काम शुरू किया. शकील अहमद कहते हैं कि उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि उनका यह काम इतना बड़ा रूप ले लेगा. आज उनका यह बिजनेस न सिर्फ बहुत शानदार चल रहा है, बल्कि उन्हें हर महीने अच्छा-खासा मुनाफा भी दे रहा है.

14 खड़े मसालों से तैयार होता है यह खास स्वाद
मुल्ला जी की बिरयानी की सबसे बड़ी खासियत इसके शुद्ध और खड़े मसाले हैं. शकील अहमद बिरयानी तैयार करने के लिए बाजार के पिसे हुए मसालों की जगह करीब 14 तरह के खड़े मसालों का खुद इस्तेमाल करते हैं. वह अपनी बिरयानी में तेजपत्ता, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, कच्ची हल्दी और जीरा समेत कई गुप्त मसाले डालते हैं, जिससे इसकी खुशबू दूर तक फैल जाती है. इसके अलावा, वह बिरयानी में चिकन के पीसों को बहुत अच्छी तरह साफ करके बड़े आकार में डालते हैं, जिससे ग्राहक देखकर ही खुश हो जाता है. जो भी एक बार इस बिरयानी का स्वाद चख लेता है, वह हमेशा के लिए इसका दीवाना हो जाता है.

₹280 किलो है कीमत, ऑनलाइन मंगाने की भी सुविधा
स्वाद में नंबर वन होने के साथ-साथ यह बिरयानी जेब पर भी भारी नहीं पड़ती. मुल्ला जी इसे मात्र 280 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं. दुकान पर तो ग्राहकों की भीड़ लगती ही है, लेकिन जो लोग दुकान तक नहीं आ पाते, उनके लिए मुल्ला जी ने होम डिलीवरी की भी खास व्यवस्था की है. ग्राहक फोन पर अपना ऑर्डर लिखवा देते हैं और मुल्ला जी का बेटा गरमा-गरम बिरयानी सीधे उनके घर तक पहुंचा देता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *