एक बार लगाएं, सालों-साल कमाएं! जायफल की खेती है लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट, एक्सपर्ट ने बताए फायदे
Last Updated:
Jaiphal ki Kheti Kaise Karen: किसान अगर सही दिशा में जायफल की खेती शुरू करें तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यह न केवल पूजा में उपयोग होती है बल्कि इसके औषधीय और व्यावसायिक लाभ भी हैं. जायफल की बढ़ती मांग इसे किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बनाती है. इस खबर में हम जानेंगे की कैसे इसकी खेती की जाती है और मुनाफा कमाया जाता है.
मुरादाबाद: किसान भाई आगर आप भी मुनाफे वाली फसल की खेती करना चाहते हैं तो जायफल की खेती आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. जायफल एक ऐसी फसल (Nutmeg Cultivation) है जिसे पूजा में इस्तेमाल किया जाता है और इसके साथ-साथ यह कई अन्य उपयोगों में भी लाभकारी होती है. इसलिए यदि कोई किसान नई खेती की शुरुआत करना चाहता है तो वह जायफल की खेती को अपना सकता है. इसके साथ ही बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है और यह किसानों के लिए एक मुनाफे का अच्छा साधन बन चुकी है.
कृषि एक्सपर्ट डॉ. दीपक मेहंदी रता ने बताया कि जायफल की खेती के लिए अनुकूल जलवायु और मिट्टी की जरूरत होती है. जायफल ज्यादातर ट्रॉपिकल एरिया में उगाई जाती है जहां तापमान 20 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच हो. अधिक ठंड या पाले से फसल को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए इस फसल को ऐसे क्षेत्रों में उगाया जाता है जहां तापमान बहुत कम न हो और पाले का खतरा न हो.
जायफल के पौधे बीज से नर्सरी में तैयार किए जाते हैं और बाद में खेतों में रोपित किए जाते हैं. मिट्टी का पीएच 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए. यह फसल ऐसी जमीन में उगानी चाहिए जहां पानी जमा न रहे. जब किसान पौधा लगा देता है तो आम तौर पर 6 से 7 साल में यह क्रॉप देना शुरू कर देता है. पौधा लगभग 15 साल का होने पर उच्च गुणवत्ता वाली फसल देने लगता है.
शुरुआती दौर में इस फसल से लाभ कम होता है क्योंकि पहले सालों में खर्च अधिक आता है. लेकिन जब पौधा फल देने लगता है तो आमदनी भी बढ़ने लगती है. धीरे-धीरे मुनाफा बढ़ता है और यह खेती आर्थिक रूप से फायदेमंद बन जाती है. जायफल की खेती इंटरक्रॉपिंग के रूप में भी की जा सकती है. जैसे बागों या खेतों में जहां फसल के बीच में खाली जगह रह जाती है या सीधे धूप का सामना नहीं करना पड़ता, ऐसी जगह इसका रोपण कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: किसान भाई! सरसों की खेती में अपनाएं यह तरीका, पैदावार बढ़ाकर कमाएं डबल मुनाफा
आज बाजार में जायफल की मांग लगातार बढ़ रही है. इसकी कीमत और मांग किसानों के लिए इसे लाभकारी विकल्प बनाती है. सही तकनीक और देखभाल से किसान इस फसल से स्थायी आय सुनिश्चित कर सकते हैं. डॉ. दीपक मेहंदी रता के अनुसार, जायफल एक ऐसी फसल है जो धार्मिक, औषधीय और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. यह फसल किसानों को दीर्घकालिक लाभ देती है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें