एनकाउंटर के बाद अब असद के घर पर नोटिस चस्पा, 15 दिन में चलेगा बुलडोजर

0
एनकाउंटर के बाद अब असद के घर पर नोटिस चस्पा, 15 दिन में चलेगा बुलडोजर


Last Updated:

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के सूर्य चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद ढेर हो चुका है. अब प्रशासन ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर मकान हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया है. लेकिन बड़ा सवाल ये हैं कि 15 दिन में इस घर को हटाएगा कौन. असद की पिता सूर्य हत्या मामले में जेल में बंद है. मां और एक भाई फरार हैं. ऐसे अब बुलडोज़र चलना तय माना जा रहा है.

Zoom

सूर्या के हत्यारे असद के घर पर चलेगा बुलडोजर

गाजियाबाद. गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है. सोमवार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से तहसीलदार द्वारा मुख्य हत्यारोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा किया गया था. नोटिस में घर को 15 दिन के भीतर खुद हटाने की बात कही गई. अन्यथा की स्थिति में बुलडोजर से मकान को ढहाया जाएगा.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 15 दिन के भीतर इस मकान को हटाएगा कौन? क्योंकि जिस व्यक्ति के नाम पर यह मकान दर्ज है, यानी असद का पिता नवाब, वह सूर्या हत्याकांड मामले में जेल में बंद है. वहीं असद की मां अभी फरार बताई जा रही है और उसके एक भाई का भी कोई पता नहीं है. गांव के रिश्तेदार भाई ने भी परिवार से अपना संबंध समाप्त कर लिया है. ऐसे में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब बुलडोजर एक्शन की चर्चा तेज हो गई है.
जानकारी के मुताबिक यह असद का पुराना मकान है, जहां वह करीब 8 महीने पहले तक रहता था. प्रशासनिक जांच में यह मकान आज भी असद के पिता नवाब के नाम पर दर्ज पाया गया है.

हिंदूवादी संगठनों ने गेट से की तोड़फोड़

गौरतलब है कि जब प्रशासन द्वारा सोनवार को नोटिस लगाया गया था, तब इस घर का गेट पूरी तरह सही सलामत था. लेकिन जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी मिली, कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताते हुए घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. दूसरे दिन की यह तस्वीर हैं, इसमें साफ देखा जा सकता है कि घर के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. फिलहाल 15 दिन के बाद बुलडोजर एक्शन होने की बात कही जा रहे है. बता दें कि सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है. असद की बॉडी भी लेने कोई नहीं पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे दफनाया था. अब घर पर नोटिस के बाद अब बुलडोजर एक्शन का इन्तजार किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *