एनकाउंटर कैसे होता है मुझे पता है.. मंत्री संजय निषाद ने अपने ही पुलिस को घेरा

0
एनकाउंटर कैसे होता है मुझे पता है.. मंत्री संजय निषाद ने अपने ही पुलिस को घेरा


Last Updated:

Kamlesh Bind Encounter: ग़ाज़ीपुर में कमलेश बिंदकी के एनकाउंटर पर योगी सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि एनकाउंटर कैसे होता है. कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर उन्होंने सपा संसद डिंपल यादव के सुर में सुर मिलाया. उन्होंने कहा कि कोर्ट से फांसी की सजा भी हो सकती थी.

Zoom

योगी सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद ने कमलेश बिंद एनकाउंटर पर

लखनऊ. यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने गाजीपुर के कमलेश बिंद हत्याकांड पर अपने ही पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गाजीपुर एनकाउंटर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘मैं जानता हूं कि पुलिस कैसे एनकाउंटर करती है.’ उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती. कमलेश बिंद ने अगर अपराध किया था तो ये कानून को तय करना था. मै गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हूं. एनकाउंटर किस तरह से होता है ये मुझे पता है. एनकाउंटर किन परिस्थितियों में किया गया? पीड़ित परिवार के सामने से पकड़ कर पीटने के बाद एनकाउंटर किया गया.

संजय निषाद ने कहा कि न्यायालय भी फांसी की सजा दें सकता है. सामाजिक विरोध का इनपुट क्यों नहीं मिला. आंदोलन करना का सभी को अधिकार है. पुलिस सभी पर रासुका लगाकर डराने का काम कर रही है. गाजीपुर पुलिस पहले मुझ पर रासुका लगाए. समाज के आंदोलन पर रासुका लगाने का क्या मतलब. निषाद और बिंद जैसे कमजोर वर्ग के साथ कब तक अन्याय करेंगे. जरूरत पड़ी तो गाजीपुर पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा. CM योगी के सामने भी इस प्रकरण को रखूंगा. पूर्व में मेरा भी पुलिस द्वारा द्वेष भावना से किया उत्पीड़न किया गया था.

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि कई अधिकारी हाथी, पंजा, साइकिल के समर्थक हैं. ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. बहुत से अपराधी अभी भी बाहर घूम रहे हैं. अब तक मुख्य आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? अधिकारी अगड़ों- पिछड़ों को लड़ाने का काम कर रहे हैं. मै आपके समाज के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. समाज के लिए जरूरत पड़ी तो मै खुद आंदोलन करूंगा. महिलाओं पर रासुका लगाएंगे अपराधी बाहर घूमेंगे. अधिकारी ही वोटर्स के खिलाफ काम कर रहे हैं. एसपी खुद नहीं बता पाए कि वो कितना बड़ा अपराधी था?

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *