ओपी राजभर का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आरोप

0
ओपी राजभर का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आरोप


Last Updated:

Ghazipur News: यूपी भाजपा के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर के एक कार्यक्रम में काग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ मुद्दे और हालिया राजनीतिक गतिविधियों पर भी निशाना साधा.

Zoom

ओपी राजभर का राहुल और अखिलेश पर हमला

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजभर ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ मुद्दे और हालिया राजनीतिक गतिविधियों पर भी निशाना साधा.

दरअसल मंत्री ओपी राजभर गाजीपुर में आयोजित अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुदेशकों को चेक भी वितरित किए.

राहुल गांधी पर लगाया आरोप
मंत्री ओपी राजभर ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि जब भी वह विदेश जाते हैं, तो देश को कटघरे में खड़ा करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी उसी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हैं, जिसके दम पर वह चुनाव जीतते हैं. राजभर ने ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना है, मदनी के विरोध से क्या होगा.’

सपा प्रमुख में साधा निशाना
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर किए गए ट्वीट पर अखिलेश यादव को संयम बरतना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘भाई की मौत हुई है, 13 दिन तो शोक मना लेते. वह दूसरे दिन ही शुरू हो गए, तब हम लोगों को भी शुरू होना पड़ेगा.’

राजभर ने अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद ही उन्हें ‘पीडीए’ दिखाई पड़ रहा है. राजभर के मुताबिक, जब अखिलेश सत्ता में थे, तब उन्हें यह मुद्दा नजर नहीं आता था और वह सिर्फ अपनी जाति तक सीमित थे.

ट्विट कर सपा प्रमुख को बताया लालची
बता दें कि इससे पहले भी ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ट्विट किया था. उन्होंने लिखा, ‘अखिलेश जी अभी आपके भाई का देहांत हुआ है. हम भी आपके दु:ख में शामिल हैं. इसलिए आपकी समाज को बांटने वाली राजनीति पर बोलना बंद कर दिया है. लेकिन आप इतने बड़े सत्ता के लालची हैं कि गमी में भी आपको राजनीति करनी है. ऐसा लग रहा है कि आप लाज-शर्म सब घोलकर पी गए हैं. लेकिन तेरहवीं तक तो रुक जाते. इसके बाद राजनीति हो जाती.’

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *