कटाई से पहले धान पर मंडराया ये खतरनाक कीट… फेर देगा सारी मेहनत पर पानी! जानें हॉपर बर्न से बचाव के तरीके
Last Updated:
Paddy Farming Tips : धान की कटाई से ठीक पहले भूरा फुदका (Brown Planthopper) का हमला किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. यह छोटा कीट फसल का रस चूसकर फसल को पूरी तरह सुखा देता है, जिससे किसानों की मेहनत और आय पर बुरा असर पड़ता है. किसान बचाव के लिए डिनोटेफ्यूरान 15% और पाइमेट्रोज़ीन 45% के छिड़काव करें.
कृषि विशेषज्ञ नरवीर सिंह बताया कि कटाई से पहले के 15 दिन धान की फसल के लिए बेहद संवेदनशील होते हैं. इस समय भूरा फुदका का प्रकोप बढ़ जाता है, खासकर जब मौसम में नमी और तापमान अधिक हो, किसान इस समय नियमित रूप से खेत का निरीक्षण करें. अगर भूरा फुदका के लक्षण दिखें, तो तुरंत नियंत्रण के उपाय करें. किसान शुरुआती अवस्था में रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव कर दें ये काफी प्रभावी हो सकता है. रासायनिक छिड़काव के साथ-साथ, किसान पानी को खेत से निकाल दें ताकि खेत से नमी कम हो जाए.
इस कीटनाशक का करें छिड़काव
भूरा फुदका के प्रभावी नियंत्रण करने के लिए किसान डिनोटेफ्यूरान 15% और पाइमेट्रोज़ीन 45% (Dinotefuran 15% and Pymetrozine 45%) का छिड़काव करें. किसान दोनों ही दवाओं का 133 ग्राम कॉन्बिनेशन लेकर 150 लीटर पानी में घोल बनाकर धान की फसल पर छिड़काव कर दें. ऐसा करने से धान की फसल में भूरा फुदका का नियंत्रण हो जाएगा.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें