कटा हो या समूचा, नींबू को लंबे समय तक रखना चाहते हैं तारोताजा? खराब नहीं होने देगा ये घरेलू नुस्खा

0
कटा हो या समूचा, नींबू को लंबे समय तक रखना चाहते हैं तारोताजा? खराब नहीं होने देगा ये घरेलू नुस्खा


Last Updated:

lemons Storge Tips : अगर आप नींबू को सही तरीके से स्टोर करें तो यह कई दिनों या महीनों तक ताजा और रसीला बना रह सकता है. बस ध्यान रखें कि इसे नमी, धूप और खुले वातावरण से बचाना जरूरी है. ये रहे स्टोर करने के आसान तरीके.

रायबरेली. नींबू हर भारतीय रसोई की ज़रूरत है. चाहे सलाद हो, चाय, अचार या फिर नींबू पानी, इसका इस्तेमाल स्वाद और सेहत दोनों के लिए किया जाता रहा है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि नींबू कुछ ही दिनों में सूखने या खराब होने लगते हैं. गर्मी और नमी के कारण नींबू जल्दी अपना रस खो देते हैं और सिकुड़ जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि नींबू को कई दिनों तक ताज़ा कैसे रखा जाए? आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू टिप्स, जिनसे नींबू को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.

रायबरेली जिले के कस्बा शिवगढ़ स्थित एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एमए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बताते हैं कि अगर आप नींबू को सही तरीके से स्टोर करें तो यह कई दिनों तक ताज़ा और रसीला बना रह सकता है. बस ध्यान रखें कि इसे नमी, धूप और खुले वातावरण से बचाना जरूरी है. इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप सालभर नींबू का स्वाद और सेहत दोनों का आनंद ले सकते हैं.

फ्रिज में कैसे स्टोर करें

अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, अधिकतर लोग नींबू को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन अगर इसे पॉलीथिन या एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखें तो यह ज्यादा दिन तक ताज़ा रहता है. बिना ढंके नींबू फ्रिज की ठंडी हवा में सूखने लगता है. नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने का एक देसी नुस्खा यह भी है कि इन्हें पानी से भरे बर्तन में डालकर फ्रिज में रख दें. पानी की नमी से नींबू की छिलके की नमी बनी रहती है और यह जल्दी सूखता नहीं है.

नींबू को कपड़े या अखबार के पेपर में लपेटकर रखने से भी यह कई दिनों तक ताज़ा रहता है. इस तरीके से नमी और तापमान संतुलित रहता है और नींबू सिकुड़ता नहीं है. अगर नींबू आधा कट चुका है तो इसे फ्रिज में रखने से पहले हल्का-सा नमक लगाकर या एयर टाइट डिब्बे में रख दें. चाहें तो इसे प्लास्टिक रैप से भी ढक सकते हैं. इससे नींबू का रस लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. कुछ लोग नींबू को कांच की बोतल में रखकर ऊपर से हल्का-सा नमक छिड़क देते हैं. यह तरीका भी लंबे समय तक नींबू को खराब होने से बचाता है. नींबू के रस को निकालकर फ्रिज में बॉटल में रखने से भी लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कटा हो या समूचा, नींबू को रखना चाहते हैं तारोताजा? ये घरेलू नुस्खा रामबाण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *