कन्नौज के शिवपाल किसानों के लिए बनें मसीहा,आम की 3 किस्मों से कर रहे बंपर कमाई

0
कन्नौज के शिवपाल किसानों के लिए बनें मसीहा,आम की 3 किस्मों से कर रहे बंपर कमाई


Last Updated:

Agricultural News: किसान शिवपाल सिंह ने कन्नौज में छोटी जगह पर आम की कई वैरायटी उगाकर मिसाल पेश की है. उन्होंने चौसा, लाल आम, दशहरी आदि लगाए हैं. उनका मानना है कि किसानों को विविध फसलों पर ध्यान देना चाहिए. इसस…और पढ़ें

X

छोटे से बाग में करी कई विभिन्न प्रकार की फसलें 

हाइलाइट्स

  • किसान शिवपाल सिंह ने आम की कई वैरायटी उगाई.
  • शिवपाल सिंह ने खेती से लाखों की कमाई की.
  • किसानों को फसलों में विकल्प रखना चाहिए.

कन्नौज: यूपी में कन्नौज के रहने वाले किसान शिवपाल सिंह आज सुर्खियों में हैं. वह आज उन किसानों के लिए नजीर बन के सामने आए हैं, जो कुछ ही फसलों तक सीमित रहते हैं. किसान ने अपनी छोटी सी जगह में आम की फसल की इतनी वैरायटी लगाई है, जिसको देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. वहीं, किसान का मानना है कि किसी भी किसान को हमेशा एक दो फसलों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. आज के समय में बहुत सारी सुविधाएं मिलती है. किसान अपना थोड़ा सा तरीका बदलकर किसी भी फसल को बहुत ही आसान तरीके से कर सकता है और अपनी आमदनी खुद बढ़ा सकता है.

जानें कैसे की फसलों की शुरुआत

किसान शिवपाल सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई कन्नौज में ही की है. उसके बाद उन्होंने बाकी की पढ़ाई कानपुर से की. वहीं, कानपुर से ही एग्रीकल्चर का कोर्स भी किया और उसके बाद 40 साल तक बाहर रहे. रिटायर होने के बाद उन्होंने खेती को ही अपना सब कुछ बना लिया. उन्होंने कन्नौज के किसानों को देखा तो अपने अंदर एक नई चीज को खोजते हुए उन्होंने नई-नई फसलों को उगाने का फैसला किया.

उनके छोटे से ही घर में थोड़ी सी जगह पर उन्होंने तमाम तरीके की फसलें की हैं, जिसमें वर्तमान समय में आम की फसल प्रमुख है. कई प्रकार के आम की फसल उन्होंने की जिसमें चौसा, लाल आम, दशहरी सहित कई अन्य वैरायटी के आम हैं. बस थोड़ी सी जगह में ही जागरूकता के साथ उन्होंने आम की फसल को किया है. इस वक्त पेड़ों पर आम ऐसा लगा हुआ है, उसको देखकर आंखों पर भी विश्वास नहीं होता है कि छोटे से पेड़ पर इतना सारा आम होना अपने आप में किसान की मेहनत को दर्शाता है.

जानें आम को लेकर किसान ने क्या कहा

किसान शिवपाल सिंह बताते हैं कि आज के समय में किसान बहुत जल्दी हताश और निराश हो जाते हैं.  जबकि आम की फसल के लिए कन्नौज की जमीन बहुत अच्छी है. यहां पर हर फसल को थोड़ी सी जागरूकता और मेहनत से किया जा सकता है. उन्होंने आम की फसल की कई वैरायटी लगाई थी, आज लगभग सभी पेड़ों पर आम के फल देखने को मिलते हैं. इसमें लाल रंग का आम बहुत खास है.

किसान ने बताया कि अभी शुरुआती दौर में पेड़ों पर छोटे-छोटे आम दिख रहे हैं, लेकिन बहुत जल्द बहुत अच्छे आम आएंगे. एक ऐसी प्रजाति का आम है कि जिसका अपने आप में आकार बिल्कुल अलग है. वहीं, चौसा दशहरी सहित तमाम तरीके के आम उन्होंने लगाए हैं. उनका कहना है कि किसानों को हमेशा फसल में विकल्प लेकर चलना चाहिए और कई ऐसी फसलें हैं, जिनसे उनको छोटा-छोटा लाभ आगे समय पर बड़ा लाभ देगा, जिससे किसान अपनी आए खुद बढ़ा सकते हैं.

homeagriculture

कन्नौज के शिवपाल किसानों के लिए बनें मसीहा,आम की 3 किस्मों से कर रहे बंपर कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *