कन्नौज में युवा व्यापारी ने तैयार किया खास इत्र, 4 दिन तक महकेंगे आपके कपड़े, जानें नाम और इसका रेट
Last Updated:
कन्नौज में युवा व्यापारी अक्सर नए-नए प्रयोग के जरिए इत्र तैयार करते रहते हैं. जो एक अनोखी खुशबू और ताजगी का एहसास कराते हैं. इसी क्रम में युवा व्यापारी ने कई इत्रों को मिलाकर ऐसा इत्र बनाया है, जो बेहद शानदार ह…और पढ़ें
इत्र
हाइलाइट्स
- शिवा त्रिवेदी ने नया इत्र क्रिड एडवन्ट्स तैयार किया
- इत्र की महक कपड़ों पर 4 दिन तक रहती है
- क्रिड एडवन्ट्स का रेट ₹200 में 10 ग्राम से शुरू
कन्नौज: इत्र नगरी कन्नौज का इतिहास हजारों साल पुराना है. यहां का इत्र उद्योग लगातार तरक्की कर रहा है, और इसमें सबसे बड़ा योगदान यहां के युवा व्यापारियों का है, जो नए-नए प्रयोग करके खास तरह के इत्र तैयार करते हैं. इसी कड़ी में कन्नौज के सबसे युवा इत्र व्यापारी, शिवा त्रिवेदी, ने नई पीढ़ी की मांग को ध्यान में रखते हुए एक नया इत्र विकसित किया है. इसका नाम भी अपने आप में बहुत खास है. गर्मियों में यह इत्र बहुत डिमांड में रहता है, लोग दूर-दूर से इसका नाम लेकर इसको खरीदने आते हैं. इसे बनाने के लिए कन्नौज के कई नेचुरल इत्रों का प्रयोग किया गया है. इसे कपड़ों पर लगाने पर करीब 36 से 48 घंटे तक खुशबू बनी रहती है और आपको ताजगी का एहसास कराती है, तो चलिए जानते हैं इस इत्र के बारे में
क्या है नाम इसका
आपको बता दें,संदल के साथ ऊद और कई तरह के नेचुरल इत्रों के प्रयोग से इस नई खुशबू को इत्र व्यापारी ने तैयार किया है और इसका नाम क्रिड एडवन्ट्स दिया है. इस इत्र की खुशबू में अलग ही एहसास होता है. इसे शरीर पर लगाने पर इसकी महक एक से दो दिन तक बनी रहती है, जबकि कपड़ों पर इसकी सुगंध चार दिनों तक महसूस की जा सकती है. वहीं इसके रेट की बात की जाए तो इसमें पढ़ने वाले संदल तेल और अन्य इत्रों के रेट के अनुसार ही इसका रेट निर्धारित होता है. साधारण तौर पर इसका रेट ₹200 में 10 ग्राम से शुरू होता है.
क्या बोले इत्र व्यापारी
इत्र व्यापारी शिवा त्रिवेदी बताते हैं कि आज के समय में युवाओं को अलग-अलग खुशबू पसंद आती है. ऐसे में हम लोग लगातार नए-नए प्रयोग करके नई खुशबू बनाते रहते हैं. स्वीट नोट पर ऐसी ही एक खुशबू संदल, ऊद और कई इत्रों को मिलाकर बनाई गई है. इसकी खुशबू स्वीटनेस का एहसास देती है और अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाए रहती है. जिससे आसपास जो भी गुजरता है उसको भी इस खास खुशबू का एहसास अपने आप हो जाता है.