कल्कि भगवान के जन्म और जन्मस्थान को लेकर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम को चेतावनी
Last Updated:
Kalki Bhagwan Birth Date Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बड़ी खबर है, जहां आचार्य प्रमोद कृष्णम् के कल्किधाम में चल रही कल्किकथा से संभल में बड़ा विवाद शुरु हो गया है. कल्किभगवान के जन्म के समय और जन्मस्थान को लेकर जगद्गुरू रामभद्राचार्य के दावे से विवाद पैदा हुआ है.
सुनील कुमार /संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बड़ी खबर है, जहां आचार्य प्रमोद कृष्णम् के कल्किधाम में चल रही कल्किकथा से संभल में बड़ा विवाद शुरु हो गया है. कल्किभगवान के जन्म के समय और जन्मस्थान को लेकर जगद्गुरू रामभद्राचार्य के दावे से विवाद पैदा हुआ है. युगों से संभल में कल्कि भगवान का अवतार होने की मान्यता है. इसी वजह से सावन में षष्ठी को भगवान की जयंती मनाई जाती है. जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने भगवान का जन्म शुक्लपक्ष द्वादशी को कंबोज वर्तमान ऐंचोड़ा कंबोह गांव में होने का दावा किया था, जिसकी संभल शहर इलाके के कल्कि भक्तों में तीखी प्रतिक्रिया है.
हिंदू जाग्रति मंच ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् पर गलतबयानी कराने का आरोप लगाया है. वहीं पूर्व परंपराओं से छेड़खानी न करने की चेतावनी दी है. इस संबंध में हिंदूजागृति मंच के अध्यक्ष अजय शर्मा ने पीसी कर जगद्गुरु के दावे पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि सावन की षष्ठी को संभल के प्राचीन कल्किमंदिर में युगों से भगवान कि जयंती मनाई जाती है.
तिर्भुजाकार संभल के परिकृमा क्षेत्र में भगवान का अवतार लेने की मान्यता है. हिंदू जागृति मंच नेता का यही दावा किया है. वहीं जगद्गुरु से गलतबयानबाजी करा कर कल्किभक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ का उन्होंने दावा किया है. जन्मतिथि पर शास्त्रार्थ की मांग की मगर जन्मस्थान पर फर्जी प्रचार न कराने की चेतावनी दी है. हिंदूवादी नेता ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् पर जगद्गुरू से गलतबयानी कराने का आरोप लगाया है. वहीं संभल की पूर्व परंपराओं से छेड़छाड़ न करने की चेतावनी दी है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें