कल आपके बच्चों की भी है छुट्टी? क्योंकि शाहजहांपुर में सोमवार सभी स्कूल बंद, DM का आदेश
Last Updated:
School Closed News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए एक जरूरी खबर है. जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कल यानी 10 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह फैसला श्रावण मास (सावन) के दूसरे सोमवार के मद्देनजर लिया गया है, ताकि शिवभक्तों और कांवड़ियों की भीड़ के चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी भी प्रकार की ट्रैफिक या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े. यह आदेश कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों पर सख्ती से लागू होगा.
शाहजहां में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद.
Shahjahanpur School Closed: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है. शाहजहांपुर के जिलाधिकारी (DM) धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार यानी 10 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में एक दिन छुट्टी का ऐलान किया है. श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लेकर जारी किए गए इस आदेश का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखना और स्कूली बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाना है.
कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद
जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 10 अगस्त को जिले में संचालित होने वाले कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी मान्यता प्राप्त स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे. यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और संस्कृत शिक्षा बोर्ड समेत सभी बोर्ड के छोटे-बड़े प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कूल संचालक इस दिन स्कूल खोलने की मनमानी नहीं कर सकेगा.
कांवड़ यात्रा और भारी भीड़ और रूट डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है. मेरठ, बागपत और हापुड़ जिलों के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों (हापुड़ के कॉलेजों) को 12 अगस्त 2026 तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, कांवड़ यात्रा के मुख्य दिनों को देखते हुए मुजफ्फरनगर और शामली में सोमवार, 10 अगस्त को सभी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके अलावा सहारनपुर में भी प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक, सभी डिग्री कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 10 अगस्त को ऑनलाइन क्लास होगी.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें