कांवड़ यात्रा: पिकअप ने कांवड़ को छुआ तो भड़के उठे, गाड़ी को किया चकनाचूर

0
कांवड़ यात्रा: पिकअप ने कांवड़ को छुआ तो भड़के उठे, गाड़ी को किया चकनाचूर


Last Updated:

Kanwariya Vandalism: कांवड़ यात्रा शुरू होते ही ‘आस्था’ के बीच ‘उत्पात’ का पहला मामला सामने आ गया है. मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर उस वक्त भारी बवाल मच गया, जब एक पिकअप गाड़ी कथित तौर पर एक ‘कांवड़’ से टच हो गई. कांवड़ खंडित होने की आशंका से गुस्साए कांवड़ियों ने अपना आपा खो दिया और बीच सड़क पर तांडव मचाते हुए पिकअप गाड़ी को लाठी-डंडों से चकनाचूर कर दिया. इस घटना से हाईवे पर दहशत फैल गई और लंबा जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और गाड़ी को जब्त कर लिया.

Zoom

पीकअप वैन से कांवड़ टकराने पर भड़के कांवड़िये, जमकर मचाया उत्पात.

Muzaffarnagar Kanwariya Vandalism: सावन का महीना शुरू होते ही हाईवे पर ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजने लगे हैं. लेकिन आस्था के इस सैलाब (कांवड़ यात्रा) में अब ‘उत्पात’ का पहला रुझान भी सामने आ गया है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है. यहां शिवभक्तों के एक जत्थे ने हाईवे पर जमकर तांडव मचाया और एक पिकअप गाड़ी को चकनाचूर कर दिया.

कैसे शुरू हुआ बवाल?
यह सनसनीखेज घटना बुधवार रात मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी कस्बे स्थित खादर चौक के पास की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवीन, प्रिंस और नवनीत सहित कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहा था. तभी दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी उनके पास से गुजरी और कथित तौर पर गाड़ी का एक हिस्सा ‘कांवड़’ से रगड़ खा गया.

भड़के कांवड़ियों ने गाड़ी का निकाला कबाड़ा
कांवड़ से गाड़ी टच होते ही शिवभक्तों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ‘कांवड़ खंडित’ होने की आशंका से भड़के कांवड़ियों ने बीच हाईवे पर ही अपना रौद्र रूप दिखा दिया. उन्होंने आव देखा न ताव, लाठी-डंडों से पिकअप गाड़ी पर ऐसा धावा बोला कि कुछ ही मिनटों में गाड़ी का कबाड़ा निकाल दिया. शीशे फोड़ डाले और गाड़ी को पूरी तरह चूर-चूर कर दिया. इस भयंकर बवाल के चलते दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक थम गया और राहगीरों में दहशत फैल गई.

पुलिस ने बमुश्किल शांत कराया गुस्सा
सड़क पर तांडव की सूचना मिलते ही पुरकाजी थाना प्रभारी (SHO) मानवेंद्र सिंह भाटी तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित कांवड़ियों को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद कांवड़िए अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए. एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को सीज कर लिया है और बाधित हुए यातायात को दोबारा सुचारू करा दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे हंगामे की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *