कानपुर: कॉलेज छात्रा पर स्ट्रीट डॉग्स का हमला, गाल और नाक पर लगे 17 टांके, शादी भी दांव पर
Last Updated:
Street Dogs Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने कॉलेज से घर लौट रही बीबीए की छात्रा पर अचानक हमला कर दिया. कुत्तों ने छात्रा को सड़क पर गिरा दिया और उसके चेहरे पर बेरहमी से काट लिया. जिस…और पढ़ें
आवारा कुत्तों का हमला.आवारा कुत्तों ने छात्रा के गाल का मांस बुरी तरह नोच लिया, जिससे उसका गाल दो हिस्सों में फट गया. साथ ही, उसकी नाक पर भी गंभीर चोट आई है. छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया. गंभीर हालत में छात्रा को कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गाल और नाक पर करीब 17 टांके लगाए.
छात्रा सदमे में, खाने-पीने तक में दिक्कत
पीड़िता के चाचा आशुतोष निगम ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय भतीजी वैष्णवी साहू, एलन हाउस रूमा कॉलेज की बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा है. घटना के बाद से वह गहरे सदमे में है. न तो ठीक से बोल पा रही है और न ही खाना खा पा रही है. हालत इतनी गंभीर है कि बार-बार चौंक जाती है और चीखने लगती है.
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुत्तों के झुंड ने पहले बंदरों से झगड़ा किया और फिर छात्रा पर टूट पड़े. इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग बच्चों को घर से बाहर भेजने तक से डर रहे हैं.
चेहरा बिगड़ गया, शादी और करियर पर संकट
पीड़िता के चाचा ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा, ‘मेरी भतीजी का चेहरा बिगड़ गया है. उसकी शादी और करियर पर संकट मंडरा रहा है. मैं कोई मुआवजा नहीं चाहता, बस इतना चाहता हूं कि उसका बेहतर इलाज हो. प्रशासन को आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए, वरना ऐसे हमले किसी और बच्चे के साथ भी हो सकते हैं.’

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें