केले की फसल का नहीं मिल रहा है उचित दाम, किसान परेशान, जानिए क्या है वजह
Last Updated:
Lakhimpur Khiri News: इस समय केले का भाव ₹600 से लेकर ₹700 प्रति कुंतल के हिसाब से बिक रहा है. अगर वहीं पिछले वर्ष की बात की जाए तो पिछले वर्ष ₹2000 से लेकर ₹2200 प्रति कुंतल के हिसाब से केले का भाव था. जिस कारण किसानों को अच्छा खासा मुनाफा भी होता था.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में किस बड़े पैमाने पर केले की खेती करते हैं. केले की खेती कर किसानों को अच्छा खासा मुनाफा होता है. कम लागत में अधिक मुनाफा केले की फसल से कमाया जा सकता है ऐसे में किस अब धीरे-धीरे केले की खेती की ओर अग्रेषित होने लगे हैं केले की खेती करने को लेकर उद्यान विभाग की ओर से भी किसानों को अनुदान दिया जा रहा है. जिससे किसान केले की खेती कर लाखों रुपए कमा सके .
निघासन तहसील क्षेत्र की अंतर्गत ओरीपुरवा गांव के किसान गोवर्धन वर्मा ने तीन एकड़ खड़ी केले की फसल को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया. पंजाब उत्तराखंड दिल्ली व अन्य राज्यों में खीरी जिले के केले की डिमांड अधिक थी परंतु पंजाब उत्तराखंड में आई बाढ़ के कारण व्यापारी नही आप आ रहे हैं. जिस कारण अचानक केले के भाव में गिरावट देखने को मिली है जिससे किसानों की अब लागत नहीं निकल पा रही है. जिस कारण किसान ने अपनी तीन एकड़ केले की फसल को बर्बाद कर दिया.
केला बिक रहा है 700 प्रति कुंतल
इस समय केले का भाव ₹600 से लेकर ₹700 प्रति कुंतल के हिसाब से बिक रहा है. अगर वहीं पिछले वर्ष की बात की जाए तो पिछले वर्ष ₹2000 से लेकर ₹2200 प्रति कुंतल के हिसाब से केले का भाव था. जिस कारण किसानों को अच्छा खासा मुनाफा भी होता था. किसान गोवर्धन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केले के दामों में भारी गिरावट से लागत निकालना मुश्किल हो गया. इसलिए हताश होकर खड़ी फसल को नष्ट कर दिया. किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि अब हम अक्टूबर के महीने में गन्ने की शीतकालीन बुवाई करेंगे.