केले के बाग में ऐसे लगाएं फूलगोभी… 60 दिन में खेत बन जाएगी ‘नोटों की फैक्ट्री’!

0
केले के बाग में ऐसे लगाएं फूलगोभी… 60 दिन में खेत बन जाएगी ‘नोटों की फैक्ट्री’!


Last Updated:

Cauliflower Farming Tips : खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए किसान अब इंटरक्रॉपिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, केले के बाग में फूलगोभी की खेती करना किसानों के लिए किसी ‘नोटों की फैक…और पढ़ें

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में किसान केले की बागवानी भी बड़े क्षेत्रफल में करते हैं. केले की दो लाइनों के बीच में काफी जगह खाली पड़ी रहती है. जिसका किसान सदुपयोग कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं. किसान सितंबर के पहले सप्ताह में फूलगोभी की फसल उगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. खास बात यह है कि केले के बाग में लगी हुई फूलगोभी की फसल किसानों को ज्यादा आमदनी देगी और गुणवत्ता भी बेहतर होगी. केले के बाग में फूलगोभी की फसल लगाने के लिए किसानों को अच्छी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए.

जिला उद्यान अधिकारी डॉ पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि केले के पौधों के बीच आमतौर पर 8 फीट का फासला रखा जाता है. इस खाली जगह का सही इस्तेमाल कर किसान अतिरिक्त फसल ले सकते हैं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस 8 फीट के गैप में किसान फूलगोभी की 5 लाइन तक की बुवाई कर सकते हैं. इससे खेत की खाली जगह भी उपयोग हो जाएगी और अलग से जमीन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. फूलगोभी का पौधा केले के बाग के लिए बिल्कुल अनुकूल माना जाता है क्योंकि केले की छांव और नमी फूलगोभी को बेहतर बढ़ने में मदद करती है. सही समय पर सिंचाई और दवाओं का छिड़काव करके किसान एक ही खेत से दोहरी फसल लेकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

इस तरह करें पौध की रोपाई
खेत की तैयारी करने के लिए किस सबसे पहले पावर वीडर या फिर छोटे ट्रैक्टर की मदद से केले के बाग की जुताई करें. उसके बाद किसान बेड बनाकर या फिर समतल जगह पर भी फूलगोभी के पौधे लगा सकते हैं. किसान पौधे से पौधे की दूरी 45 सेंटीमीटर और लाइन से लाइन की दूरी 60 सेमी रखें.

इस बात का रखें ध्यान
ध्यान रखें कि फूलगोभी के पौधे 5 से 6 सप्ताह पुरानी होनी चाहिए. किसान खेत की अंतिम जुताई करते समय गोबर की खड़ी हुई खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से किसानों की रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो जाएगी और किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. फूलगोभी की बहुत सी ऐसी किस्में हैं जो 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती हैं.

homeagriculture

केले के बाग में ऐसे लगाएं फूलगोभी! 60 दिन में खेत बन जाएगी ‘नोटों की फैक्ट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *