कौन हैं पूजा पाल? जिनका सचिन तेंदुलकर ने किया सम्मान, यूपी से है खास कनेक्शन

0
कौन हैं पूजा पाल? जिनका सचिन तेंदुलकर ने किया सम्मान, यूपी से है खास कनेक्शन


Last Updated:

Who Is Pooja Pal: बाराबंकी की बेटी पूजा पाल का मुंबई में सम्मान किया गया. भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने पूजा पाल को सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने पूजा की संघर्ष से सफलता की कहानी सुनी. सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चुनौतियां ही प्रतिभा को निखारती हैं.

Zoom

बाराबंकी की पूजा पाल को सचिन तेंदुलकर ने किया सम्मानित.

बाराबंकीः बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने सम्मानित किया है. प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पूजा पाल को सम्मानित कर चुके हैं. मुंम्बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वे स्थापना दिवस समारोह के दौरान सचिन तेंदुलकर ने पूजा पाल को अवॉर्ड दिया. बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को धूल रहित थ्रेसर मॉडल और उत्कृष्ट वैज्ञानिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है. पूजा पाल के परिजनों और शिक्षकों में इस सम्मान से खुशी का माहौल है.

क्या बोले सचिन तेंदुलकर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चुनौतियां ही प्रतिभा को निखारती हैं. मुश्किलें आएंगी लेकिन उनसे घबराना नहीं. वहीं आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. सचिन ने शिक्षक राजीव श्रीवास्‍तव की सराहना करते हुए कहा कि जैसे उनके जीवन में गुरु रमाकांत आचेरकर की अहम भूमिका रही है, उसी तरह से पूजा की सफलता में भी उनके शिक्षक का महत्‍वपूर्ण योगदान है.

कौन हैं पूजा पाल, क्या किया था इनोवेट
पूजा पाल मूल रूप से सिरौसी गौसपुर ब्लॉक के डलई का पुरवा गांव की रहने वाली हैं. पूजा के पिता पुत्तीलाल दिहाड़ी मजदूर हैं. तीन साल पहले पूजा ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए धूल रहित थ्रेसर का एक मॉडल तैयार किया था. बता दें कि पूजा पाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था. पूजा पाल को अपने इस इनोवेशन के लिए जापान में आयोजित कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था. साल 2024 के जनवरी महीने में राष्ट्रीय विज्ञान मेले में देश के 100 चयनित बच्चों में शामिल थीं. भारत सरकार ने उन्हें 14 जून 2025 को जापान भ्रमण पर भेजा था.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *