कौन हैं सुजीत सिंह? जिन्हें सपा ने घोसी विधानसभा सीट से बनाया अपना उम्मीदवार
Last Updated:
Ghosi Assembly Seat: मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की तस्वीर साफ करते हुए समाजवादी पार्टी ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाया है. बीते रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने मऊ की दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.
घोसी विधानसभा सीट पर सपा के उम्मीदवार बने सुजीत सिंह.
मऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल भी तेजी से बढ़ती जा रही है. बीते रविवार को एक तरफ जहां बहुजन समाच पार्टी ने मऊ जिले की दो विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया तो वहीं सोमवार को समाजवादी पार्टी ने भी घोसी विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया. सोमवार को मऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने घोषणा किया कि मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह प्रत्याशी होंगे. कुछ महीनों पहले सुधाकर सिंह का निधन हो गया था. घोसी विधानसभा से पहले समाजवादी पार्टी अयोध्या सीट पर भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है. एक जनसभा के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि इस बार पवन पांडेय ज्यादा वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें