क्या कैंसिल हो जाएगी गाजियाबाद में 41 हजार गाड़ियों की RC? RTO के एक्शन से मचा हड़कंप
Last Updated:
Ghaziabad News : गाजियाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार 41 हजार से ज्यादा वाहनों को चिन्हित किया गया है, जिन पर 10 या उससे अधिक चालान लंबित हैं. इनमें से 1,33…और पढ़ें
गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 41 हजार से ज्यादा वाहनों और उनके चालकों की पहचान की है जिन पर 10 या उससे अधिक चालान लंबित हैं. इनमें से 2980 वाहनों की पहली सूची आरटीओ को भेज दी गई है. इन वाहनों के मालिकों के पंजीकरण और चालकों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
एडीसीपी सच्चिदानंद राय ने बताया कि 2022 से 2025 के बीच लगभग 41000 वाहन चिन्हित किए गए हैं जिनकी आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस को कैंसिल करने की रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई है. पहली सूची में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 2980 वाहनों की रिपोर्ट आरटीओ को भेजी है. आरटीओ की तरफ से 200 वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है.
गाड़ियों को किया जाएगा सीज
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है. जिन वाहनों पर 5 या उससे अधिक चालान लंबित हैं. उनके मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है और नोटिस का जवाब न देने पर ऐसे वाहनों को सीज भी किया जाएगा. इन वाहनों में सबसे ज्यादा कमर्शियल वाहन, ऑटो, मिनी ट्रक और बसें शामिल हैं. कई वाहनों पर 10 से लेकर 100 तक चालान पेंडिंग पाए गए हैं. गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिनके भी वाहनों पर पांच या उससे अधिक चालान लंबित हैं वे जल्द से जल्द चालान का भुगतान कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.