क्या है शरीयत के अनुसार निकाह की सही उम्र? क्या चाइल्ड मैरेज रेस्ट्रेंट एक्ट होगा मुसलमानों पर लागू?
Last Updated:
Right Age For Marriage According To Shariat : शरीयत के अनुसार निकाह की उम्र बालिग़ होने से जुड़ी मानी जाती है, यानी शारीरिक और मानसिक परिपक्वता के बाद शादी जायज़ है. वहीं, भारतीय कानून में मुस्लिमों पर भी चाइल्ड मैरेज रेस्ट्रेंट एक्ट लागू होता है, जिसके तहत लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़कों की 21 साल तय की गई है.
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने बताया कि इस्लाम में शादी की उम्र के बारे में यह कहा गया है कि लड़की की उम्र 9 से 15 साल के बीच और लड़के की उम्र 12 से 15 साल के बीच मानी गई है. लेकिन इसके साथ यह शर्त भी है कि दोनों जिस्मानी तौर पर सेहतमंद और फिट होने चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर इस उम्र से ज्यादा उम्र में शादी की जाए तो उसमें कोई गलती या मनाही नहीं है. शुरुआती उम्र का जिक्र केवल एक बात के तौर पर किया गया है, वरना उसके बाद किसी भी उम्र में शादी की जा सकती है. इस्लाम में अधिक उम्र में शादी करने पर कोई पाबंदी नहीं है।
क्या कहता है भारतीय कानून?
हालांकि, भारत में मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत शरीयत को मान्यता दी जाती है, लेकिन साथ ही चाइल्ड मैरेज रेस्ट्रेंट एक्ट और अन्य कानून भी लागू होते हैं. भारतीय कानून के अनुसार, लड़कियों की शादी की कानूनी न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़कों की 21 साल निर्धारित है. इसका मतलब यह है कि धार्मिक दृष्टिकोण से बालिग़ होना पर्याप्त माना जाता है, लेकिन भारत में कानूनी रूप से शादी करते समय सरकार द्वारा तय न्यूनतम उम्र का पालन करना अनिवार्य है. इस तरह, शरीयत और भारतीय कानून के नियम दोनों को समझना और उनका पालन करना जरूरी होता है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें