क्यों मंदिर-मंदिर घूम रहे चंपत राय? आखिर संतों को क्या बता रहे हैं वो?
Last Updated:
Champat Rai News: राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय इन दिनों मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं. इस दौरान चंपत राय साधु-संतों से मुलाकात कर रहे हैं. चंपत राय दान चोरी मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी संत समाज के बीच शेयर कर रहे हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय
अयोध्याः राम मंदिर दान चोरी मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद चंपत राय फिलहाल मंदिरों का दौरा कर रहे हैं और साधु-संतों से मुलाकात कर रहे हैं. चंपत राय मंदिर-मंदिर जाकर संत समाज को प्रसाद दे रहे हैं. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर डैमेज कंट्रोल के लिए विश्व हिंदू परिषद और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उतरे हुए हैं. चंपत राय के संतों के मुलाकात को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय संतों से मुलाकात कर चढ़ावा चोरी मामले पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दे रहे हैं. चंपत राय चढ़ावा चोरी मामले के बाद पहली बार संतों के बीच पहुंचे हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव पहुंचे एसबीआई बैंक
वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव कृष्ण मोहन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की अयोध्या शाखा पहुंचे, जहां देर रात तक बैंक के लॉकर में रखी गई कीमती धातुओं सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का अवलोकन किया गया. इस दौरान इन धातुओं की फोटोग्राफी और सूची भी तैयार की गई. बताया जा रहा है कि ट्रस्ट के फोटोग्राफर भी उनके साथ मौजूद थे. सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से अयोध्या स्थित एसबीआई शाखा में मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कीमती धातुओं का सत्यापन और दस्तावेजीकरण किया जा रहा है. बैंक लॉकर में रखे सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य धातुओं के साथ संबंधित लेजर रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया.
अयोध्या पहुंचने वाली है नई एसआईटी की टीम
यह गतिविधि ऐसे समय में सामने आई है जब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई एसआईटी के अयोध्या पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि टीम के आगमन से पहले बैंक में रखी कीमती धातुओं की सूची और रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जा रहा है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है. राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया कि मीडिया द्वारा बैंक आने के उद्देश्य पर सवाल पूछे जाने पर ट्रस्ट की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा आप लोग खुद दर्शन कीजिए, व्यवस्थाएं कैसी चल रही हैं, उसका मूल्यांकन खुद करिए। अगर कोई समस्या हो तो बताइए.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें