खेत में था ‘सांप का जोड़ा’, चुपके-चुपके कर रहे थे प्यार, तभी आ गए गांव वाले, फिर बन गए काल
Last Updated:
UP News: आगरा से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां दो सांप खेत में अपना समय बीता रहे थे. तभी गांव वाले पहुंच गए. इनमें से कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से दोनों सांपों को पीट-पीट कर मार डाला.
आगरा में 2 सांपों को मार दिया.
आगरा: यूपी के आगरा के पिनाहट क्षेत्र के विप्रावली गांव में एक दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार को गांव के पास नहर के पास के खेतों में एक सांप के जोड़े को देखा गया. सांपों को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से दोनों सांपों को पीट-पीट कर मार डाला. यही नहीं, सांपों को मारने के बाद उन्हें मौके पर ही जला दिया गया.
इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया और खुद ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई है.
हरिसिंह
प्रमोद
बल्ला
ये तीनों ही पिनाहट के इंद्रानगर विप्रावली के निवासी हैं. वन विभाग की तहरीर पर इनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांप भी संरक्षित जीवों में शामिल हैं और इन्हें मारना कानूनन अपराध है. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत सांपों को मारना दंडनीय अपराध है, जिसमें जेल और जुर्माने का प्रावधान है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.