खोड़ा में दो मदरसे सील, सूर्या के घर पर अब भी पुलिस, ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी
Last Updated:
Khoda Murder News: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान की हत्या के बाद से इलाके में पुलिस की तैनाती जारी है. एहतियात के तौर पर सूर्या के घर के बाहर भी पुलिस की तैनाती की गई है. वहीं सूर्या के परिजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है.
सूर्या के घर के बाहर पुलिस तैनात
गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की हत्या के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. अभी भी इलाके में पुलिस की मौजूदगी है. वहीं इस हत्याकांड के बाद अब प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है, जिसमें अपराधियों के साथ-साथ अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में खोड़ा में प्रशासन ने दो मदरसे सील कर दिए. मदरसा सुल्तान अलारफीन और मदरसा रहमानिया को सील किया गया है. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तीसरे और फाइनल डे पुलिस पूरी तरह सतर्क है. खोड़ा में अभी भी पुलिस की मौजूदगी है. सूर्या चौहान के घर के पास अभी भी पुलिस तैनात है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. कई लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें