गड्ढों में सड़कें, चारपाई पर मरीज… मऊ के ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Last Updated:
मऊ जिले के घुरहाबर ग्राम सभा में ग्रामीणों ने खराब सड़कों और अधूरे विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कें इतनी खराब हैं कि मरीजों को चारपाई पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ता है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिना काम कराए भुगतान कर लिया गया, जबकि गांव में सड़क, आवागमन और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घुरहाबर ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अनियमित से काम कराया गया तथा गांव में सही सड़के ना होने के वजह से मरीजों को एंबुलेंस तक चारपाई पर लेकर जाना पड़ता है. ऐसे में लिए जानते हैं ग्रामीणों ने क्या कुछ कहा और क्या उनकी मांग है.
ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप
लोकल 18 से बात करते हुए स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से गांव का विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. और ग्राम प्रधान द्वारा कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं कराया गया है. इतना ही नहीं कई स्थानों पर बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया है, जबकि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. इससे ग्रामीणों, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को आने- जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तथा ग्राम प्रधान से कहा जाता है सड़क की मरम्मत करने के लिए तो सीधा कहते हैं ग्रामीण जब पैसा देंगे तब सड़क मरम्मत कराई जाएगी. अब ऐसे में ग्रामीणों को सड़क सही न होने से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही.
ग्राम प्रधान द्वारा बिना काम ही करा लिया जा रहा भुगतान
शिव प्रसाद ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण गांव में आपात स्थिति के दौरान एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंच पाती है.एमरजेंसी में ग्रामीणों में मरीजों को चारपाई पर लादकर गांव के बाहर एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ता है. जब की ग्राम प्रधान अशोक द्वारा सड़कों का रिपेयरिंग दिखाकर भुगतान कर लिए गए हैं. लेकिन सड़क की स्थिति आज भी बद से बत्तर है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही है.
सड़क न सही होने से घरों तक नहीं पहुँचता एम्बुलेंस
रविन्द्र यादव समेत प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क न होने काफी परेशानी होती हैं. गांव की सड़कें सही न होने से शादी विवाह में लोगो के घरों तक गाड़िया नही आ पाती है और न ही एम्बुलेंस आ पाता है. जो सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, ऐसे में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग किया कि गांव के अधूरे रास्तों और विकास कार्यों की जल्द जांच कर संबंधित ग्राम प्रधान एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान कराया जाए. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें