गर्मियों में इस विधि से इस समय करें सिंचाई…टाइम, लागत और फसल तीनों की होगी बचत

0
गर्मियों में इस विधि से इस समय करें सिंचाई…टाइम, लागत और फसल तीनों की होगी बचत


Last Updated:

Farming tips : कई बार गर्मी ज्यादा होने से फसलें सूख जाती हैं. सिंचाई के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपनी फसलों को सूखने से बचा सकते हैं. इससे पैदावार भी बढ़ जाती है.  

X

सिंचाई

हाइलाइट्स

  • किसान शाम के समय सिंचाई करें.
  • पराली का प्रयोग कर नमी बरकरार रखें.
  • शाम की सिंचाई से पैदावार बढ़ती है.

मिर्जापुर. गर्मी के दिनों में खेती करने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की होती है. तेज धूप की वजह से सिंचाई का पानी कुछ ही घंटों में सूख जाता है. ऐसे में खेत में खड़ी फसलों को काफी नुकसान होता है. कई बार गर्मी अत्यधिक होने की वजह से फसलें भी सूख जाती हैं. अगर आप भी गर्मी के दिनों में खेती कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आप सिंचाई के वक्त प्रमुख बातों का ध्यान रखकर सिंचाई के पानी के साथ ही फसलों को भी सूखने से बचा सकते हैं.

मिर्जापुर के उप निदेशक कृषि विकेश सिंह पटेल लोकल 18 से कहते हैं कि गर्मी के दिनों में किसान दिन की बजाय शाम के समय सिंचाई करें. ये बेहद महत्त्वपूर्ण है. इससे खेत में नमी बरकरार रहती है. दिन में सिंचाई करने से धूप की वजह से पानी उबलने लगता है. ये फसलों के लिए बेहद हानिकारक है. इससे पैदावार प्रभावित होती है. शाम के वक्त सिंचाई से रातभर पानी खेतों में रहता है जो गर्मी में काफी फायदेमंद भी है.

पराली का करें प्रयोग

उप निदेशक कृषि विकेश सिंह पटेल के अनुसार, जो किसान सब्जी आदि की खेती कर रहे हैं, वो खेतों में अवशेष बचे जगह पर पराली बिछा दें. पराली बिछाने के बाद पानी से अच्छे से भिगो दें. इससे बार-बार खेतों में सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. नमी भी बरकरार रहेगी. ये विधि न सिर्फ फसलों को सूखने से बचाती है बल्कि, पैदावार बढ़ाने में भी कारगर है.

homeagriculture

गर्मियों में इस विधि से इस समय करें सिंचाई…टाइम, लागत और फसल तीनों की बचत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *