गर्मी की वजह से परेशान थी बहू, नहीं हुआ बर्दाश्त तो चला दिया पंखा, और फिर…
Last Updated:
Hamirpur Latest News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां हमीरपुर में पंखा चलाने पर बहु की सास ससुर ने पिटाई कर दी. अधिक बिजली बिल आने की वजह से सास-ससुर ने पंखा चलाने से मना किया था. जिसके बाद नाराज बहु ने हाथ की नस काट ली. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
पीड़ित महिला की तस्वीर.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बिजली बिल को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद एक बहू ने अपने हाथ की नस काट ली. मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव का बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सास-ससुर ने बहू को लाइट वाला पंखा चलाने से मना किया था. बहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहुत गर्मी थी मैं और बच्चे परेशान थे तभी पंखा चला दिया तो कमरे में पीछे से सास-ससुर आ गए और मेरे साथ मारपीट करने लगे.
आरोप है कि बिजली का बिल ज्यादा आने से परेशान होकर उन्होंने बहू के साथ मारपीट भी की. घरेलू विवाद और प्रताड़ना से आहत होकर बहू ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. राठ कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव के चलते उठाया गया यह कदम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर ने मेरे साथ इसलिए मारपीट की है कि पंखा न चलाया जाए. यह लोग प्रताड़ित करते हैं. लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, और आए दिन ताने देते हैं. बार-बार यह लोग घर छोड़ने के लिए कहते है, जबकि मेरा कोई कसूर नहीं है, न ही जमीन-जायदाद का कोई झगड़ा है. मैं दो साल से बीमार हूं और इलाज चल रहा है, फिर भी मुझे परेशान किया जाता है. आज सुबह सिर्फ पंखा चलाने की बात पर मारपीट हुई. पीड़िता ने बताया मुझे धमकाया जाता है कि घर छोड़ों, बच्चा लेकर जाओ, यहां तुम्हारा कुछ नहीं है. बिजली का बिल ज्यादा आने पर भी मुझे ही दोषी ठहराया जाता है. पीड़िता ने कहा कि मेरे ससुर कहते हैं कि बिल कौन भरेगा तेरा बाप?
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें