गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की लिफ्ट में दो योद्धा क्‍यों लड़ने लगे? बात आखिर हुई क्‍या

0
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की लिफ्ट में दो योद्धा क्‍यों लड़ने लगे? बात आखिर हुई क्‍या


Last Updated:

Ghaziabad Crossing Republik GS 7 Society Fight : गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएस-7 सोसाइटी लिफ्ट का वो सीसीटीवी वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्‍स आपस में खूब लड़ते देखे जा रहे हैं. यह एकदम एमएमए फाइल जैसी लग रही है. पूरा सोशल मीडिया इस फाइट पर तरह तरह के कमेंट कर रहा है. आखिर इन दोनों के बीच ऐसा क्‍या हुआ था, जो बात इस कदर बढ़ गई.

Zoom

Ghaziabad Crossing Republik GH 7 Society की लिफ्ट में हुई MMA टाइप फाइट.

गाजियाबाद : क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक हाई राइज सोसायटी से ऐसा वीडियो सामने आया है, जोकि काफी चर्चा बटोर रहा है. वीडियो जीएच-7 सोसाइटी का है, जहां बुधवार शाम करीब 6 बजे दो लोगों के बीच में खूब हाथापाई हुई. प्रहलाद कुमार नाम के शख्‍स ने दूसरे व्‍यक्ति पर मुक्‍कों की बरसात कर दी. वह कई मिनट पर दूसरे शख्‍स के चेहरे को टारगेट कर घूंसे बरसाता रहा. हैरानी की बात ये है क‍ि पुलिस ने इसमें केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. दो लोगों के बीच हाथापाई के इस मामले की सोसाइटी के लोगों में भी चर्चा है.

दरअसल, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के विवाद को लेकर लिफ्ट के अंदर यह मारपीट हुई बताई जा रही है. मारपीट करने वाले दोनों लोगों की पहचान प्रहलाद कुमार और दीपक चोपड़ा के रूप में हुई है. दोनों पहले AOA के पदाधिकारी रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. वायरल वीडियो में पहले प्रहलाद कुमार द्वारा मारपीट शुरू करते हुए देखा जा रहा है, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई.

लिफ्ट के सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रहलाद कुमार ने अचानक दीपक चोपड़ा पर मुक्‍के बरसाने शुरू कर दिए. उसने दीपक की गर्दन काफी जोर से जकड़ी हुई थी, जिस वजह से वह अपने आप को बचाने में नाकामयाब रहे. प्रहलाद रूका नहीं और वह लगातार घूंसे बरसाता रहा. उसने मार मारकर दीपक का बुरा हाल कर दिया.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह सोसाइटी के व्हॉट्सऐप ग्रुप में किए गए कमेंट बताए जा रहे हैं. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है. पीड़ित दीपक चोपड़ा की ओर से शिकायत दी गई है. शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *