गाजियाबाद के लोनी में यमुना ने मचाई तबाही, यहां बाढ़ से हालात हुए बद से बद्तर
Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है,
बढ़ते पानी ने लोगों की ज़िंदगी को बनाया मुश्किल
लगातार बिगड़ते जा रहे हैं हालात
खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह डूब चुकी है. पशुओं के लिए चारे का संकट गहराता जा रहा है. ग्रामीणों का दर्द है कि बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी ने उनकी मेहनत और रोज़गार को छीन लिया है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए नाव और गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है. तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है और जहां मिट्टी कटान से गड्ढे बने हैं वहां मरम्मत का काम कराया जा रहा है.
प्रशासन ने यमुना किनारे बसे गांवों में लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और नदी के पास न जाएं. बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है. 12 शरण स्थल बनाए गए हैं जहां भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है. पुश्तों पर शरण लेने वालों के लिए भी पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं.